Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

रेप के आरोप के बाद गायत्री प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस को अखिलेश सरकार में मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने का आदेश दिया। प्रजापति पर एक महिला से दुष्कर्म और उसे ब्लैकमेल करने का आरोप है।

न्यायमूर्ति ए. के. सीकरी और न्यायमूर्ति आर. के. अग्रवाल की पीठ ने उत्तर प्रदेश पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश देते हुए आठ हफ्ते के अंदर स्टेटस रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

एक महिला ने आरोप लगाया है कि प्रजापति ने तीन साल पहले उनसे उस वक्त दुष्कर्म किया था, जब वह उनसे मिलने गई थीं। उनका आरोप है कि उनकी चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया गया था। जब वह अचेत हो गईं, तब उनके साथ दुष्कर्म किया गया।

महिला का यह भी आरोप है कि प्रजापति ने उनकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें ली थीं। वह इन तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए बीते दो साल से उनके साथ दुष्कर्म कर रहे थे।

नेशनल

कर्नाटक के मंत्री बोले- मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगाडागी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवकों और छात्रों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए। मंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए शर्म आनी चाहिए, क्योंकि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है।

“दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था”

तंगाडागी ने कहा, “उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे विकास का एक काम तक नहीं कर पाए, फिर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी। जब नौकरियों के बारे में पूछो तो वे कहते हैं- पकौड़े बेचो, उन्हें शर्म आनी चाहिए।” कोप्पल जिले के करातागी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई छात्र या युवक अब भी ‘मोदी-मोदी’ कहे तो उन्हें थप्पड़ मारे जाने चाहिए

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंत्री की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के बहुत बुरी तरह से हारने को भांपकर वे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और वे प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहते हैं!” भाजपा ने निर्वाचन आयोग को याचिका देकर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading

Trending