Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

राज्य मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है सपा : वेंकैया नायडू

Published

on

Loading

राज्य मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है सपा : वेंकैया नायडू

नई दिल्ली | केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने सोमवार को अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी (सपा) पर उत्तर प्रदेश चुनावों में हेरफेर करने के लिए प्रशासन और इसके अधिकारियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। नायडू ने कहा, “समाजवादी पार्टी उनसे (मुलायम सिंह यादव) से साइकिल लेने के कारण लोगों का भरोसा खो चुकी है। उन्होंने पार्टी को आज की स्थिति में पहुंचाया और इसके बाद साइकिल का हैंडिल कांग्रेस को सौंप दिया गया।”

नायडू ने यह बात मुख्य निर्वाचन आयुक्त नसीम जैदी से मुलाकात के बाद कही। उनके साथ संसदीय मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और दूसरे प्रतिनिधि भी थे।

नायडू ने कहा कि राज्य में एक ही जगह पर कुछ जिलाधिकारी विभिन्न पदों पर चार साल से ज्यादा समय से सेवारत हैं।

उन्होंने कहा, “हमने चुनाव आयोग को अवगत कराया है कि इस तरह के अधिकारियों को अस्थायी रूप से हटा दिया जाना चाहिए।”

उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए सात चरणों में चुनाव कराए जाने हैं। यह चुनाव 11,15,19,23, 27 फरवरी को और 4 व 8 मार्च को होने हैं।

नेशनल

कर्नाटक के मंत्री बोले- मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगाडागी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवकों और छात्रों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए। मंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए शर्म आनी चाहिए, क्योंकि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है।

“दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था”

तंगाडागी ने कहा, “उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे विकास का एक काम तक नहीं कर पाए, फिर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी। जब नौकरियों के बारे में पूछो तो वे कहते हैं- पकौड़े बेचो, उन्हें शर्म आनी चाहिए।” कोप्पल जिले के करातागी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई छात्र या युवक अब भी ‘मोदी-मोदी’ कहे तो उन्हें थप्पड़ मारे जाने चाहिए

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंत्री की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के बहुत बुरी तरह से हारने को भांपकर वे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और वे प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहते हैं!” भाजपा ने निर्वाचन आयोग को याचिका देकर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading

Trending