Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

यमुना किनारे आयोजन पर श्रीश्री रविशंकर को एनजीटी की फटकार

Published

on

नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (एनजीटी), आर्ट ऑफ लिविंग , श्री श्री रविशंकर, यमुना किनारे आयोजन

Loading

आर्ट ऑफ लिविंग और श्री श्री रविशंकर का रवैया गैर जिम्‍मेदाराना : एनजीटी

नई दिल्ली। राजधानी में यमुना के किनारे विश्व सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन करने को लेकर आर्ट ऑफ लिविंग के आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर और नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (एनजीटी) के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है।

नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल (एनजीटी), आर्ट ऑफ लिविंग , श्री श्री रविशंकर, यमुना किनारे आयोजन

गुरुवार को एनजीटी ने कहा कि रविशंकर की ओर से ट्राइब्यूनल की एक्सपर्ट कमिटी की रिपोर्ट पर लगाए गए पूर्वाग्रह के आरोप ‘चौंकानेवाले’ हैं। एनजीटी ने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि उनका रवैया गैरजिम्मेदाराना है। संस्‍था मनमानी बयानबाजी नहीं दे सकती। अब मामले की अगली सुनवाई नौ मई को होगी।

दरअसल, मंगलवार को रविशंकर ने इस मुद्दे पर फेसबुक पर लिखी एक पोस्ट में कहा था कि विश्व सांस्कृतिक महोत्सव से अगर पर्यावरण को कोई नुकसान पहुंचा है तो इसके लिए सरकार और एनजीटी को ही जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। रविशंकर ने एनजीटी पर नैसर्गिक न्याय के सिद्धांतों को अनदेखा करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि एक ऐतिहासिक कार्यक्रम को अपराध की तरह प्रस्‍तुत किया जा रहा है।

आध्यात्म

होली पर पड़ेगा चंद्रग्रहण, होलिका दहन के समय नहीं होगा भद्रा का साया

Published

on

Loading

होली पर चंद्रग्रहण लग रहा है, किंतु यह भारत मे नही दिखाई देगा। न ही होलिका दहन पर भद्रा का असर होगा। फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के लिए 1.20 घंटे का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इसके साथ ही होलिका दहन पर सर्वार्थसिद्धि और रवि योग का निर्माण हो रहा है। काशी सहित पूरे देश मे 25 मार्च को होली मनाई जाएगी।

फाल्गुन पूर्णिमा की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 8:13 बजे से होगी। अगले दिन 25 मार्च को सुबह 11:44 बजे तक रहेगी। होलिका दहन के दिन 24 मार्च को भद्रा सुबह 9:55 बजे से शुरू होकर रात 11:13 बजे तक भद्रा की छाया रहेगी। होलिका दहन के समय भद्रा का साया नही रहेगा।

होलिका दहन मुहूर्त- होलिका दहन भद्रा के बाद रात 11:13 बजे से मध्य रात्रि 12:33 के मध्य होगा। सर्वाथ सिद्ध योग सुबह 7:34 बजे से अगले दिन सुबह 6:19 बजे तक है। रवि योग सुबह 6:20 बजे से सुबह 7:34 बजे रहेगा।

Continue Reading

Trending