नेशनल
म्यांमार के विकास के लिए भारत कटिबद्ध : नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि म्यांमार के विकास के लिए भारत कटिबद्ध है। विदेश मंत्री आंग सान सू की के नई दिल्ली दौरे के दौरान दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने के लिए नए समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। मोदी ने सू की के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम अपने संबंधों को कृषि, नवीन ऊर्जा व विद्युत क्षेत्र सहित कई क्षेत्रों में आगे बढ़ाने पर सहमत हैं।”
म्यांमार के साथ नई दिल्ली के मजबूत विकास सहयोग कार्यक्रम को रेखांकित करते हुए मोदी ने नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी की नेता से कहा कि भारत आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने को तैयार है।
उन्होंने कहा, “चूंकि आप म्यांमार को एक आधुनिक व समृद्ध राष्ट्र बनाना चाहती हैं, इसलिए भारत व उसकी मित्रता आपके साथ पूरे समर्थन व एकजुटता से खड़ा रहेगा।”
हाल ही में सैन्य शासन से उबरकर लोकतांत्रिक राष्ट्र में तब्दील हुए पड़ोसी देश के साथ भारत के सुरक्षा सहयोग पर मोदी ने प्रकाश डाला। दुनियाभर में लोकतंत्र के प्रतीक के रूप में पहचान रखने वाली सू की ने सैन्य जुंता के खिलाफ देश का नेतृत्व किया।
नेशनल
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।
इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।
जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार