खेल-कूद
मेसी की प्रतिमा के साथ तोड़-फोड़
ब्यूनस आयर्स | ब्यूनस आयर्स में स्थित अर्जेटीना के स्टार फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी की प्रतिमा के साथ तोड़-फोड़ की गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस प्रतिमा का अनावरण पिछले साल जून में किया गया था। इस प्रतिमा से सिर, हाथों के हिस्से को अलग-थलग किया गया है।
प्रतिमा में हुई तोड़-फोड़ के पीछे का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है, लेकिन शहर के अधिकारियों का कहना है कि प्रतिमा की मरम्मत का कार्य जारी है।
मेसी ने जिस वक्त राष्ट्रीय टीम से संन्यास की घोषणा की थी, उसके ठीक बाद ही इस प्रतिमा का अनारण किया गया था। हालांकि, मेसी ने बाद में संन्यास का फैसला वापस ले लिया।
बार्सिलोना के स्टार खिलाड़ी मेसी की यह प्रतिमा पासेओ डे ला ग्लोरिया में स्थित है। इस स्थान पर अर्जेटीना के कई अन्य स्टार खिलाड़ियों की भी प्रतिमाएं हैं, जिसमें दिग्गज टेनिस खिलाड़ी गेब्रिएला सबातीनी और बास्केटबॉल खिलाड़ी मेनुएल गिनोबिली की प्रतिमा भी शामिल है।
खेल-कूद
आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम
रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।
सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार