Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

हालात मुश्किल, बासित की जगह लेंगे सोहेल महमूद

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सोहेल महमूद को भारत में अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया है। वह इस महीने के अंत में कार्यभार संभालेंगे। सोहेल महमूद मौजूदा उच्चायुक्त अब्दुल बासित की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल मई के अंत में समाप्त हो रहा है।

महमूद वर्तमान में तुर्की में पाकिस्तान के राजदूत हैं। महमूद (55) ने वाशिंगटन, न्यूयॉर्क, अंकारा व बैंकाक में स्थित पाकिस्तानी मिशनों में काम कर चुके हैं। वह इतिहास और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में मास्टर डिग्रीधारी हैं।

महमूद विदेश सेवा में 1985 में शामिल हुए थे। वह पाकिस्तान विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों में से एक हैं।

महमूद भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त के रूप में ऐसे समय में कार्यभार ग्रहण करेंगे, जब भारतीय जवानों के शवों को पाकिस्तान द्वारा विकृत करने और भारतीय ‘जासूस’ कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाए जाने से दोनों देशों के संबंध सबसे खराब स्थिति में हैं।

बासित को भारत में 2014 में पाकिस्तान का राजदूत नियुक्त किया गया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending