Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मुलायम ने शिवपाल, अमर को सराहा, अखिलेश को लताड़ा

Published

on

Loading

मुखिया मुलायम सिंह यादवलखनऊ, उत्तर प्रदेश में सियासी घमासान के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि वह पार्टी में लंबे समय से चल रही तनातनी से बेहद आहत हैं। उन्होंने पार्टी मुख्यालय में पहली बार मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के समक्ष इसका इजहार भी कर दिया।

उन्होंने अखिलेश को फटकार लगाते हुए कहा, “तुम्हारी हैसियत क्या है। अकेले चुनाव जितवा सकते हो।”

सपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव ने यह बातें कहीं।

उन्होंने कहा, “मैं पार्टी में तनातनी से बेहद आहत हूं। तुम्हारी हैसियत क्या है। क्या अकेले चुनाव जीत सकते हो। अगर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बन गई तो तुम कभी सत्ता में नहीं आ पाओगे?”

मुलायम सिंह ने कहा कि अमर सिंह ने मुझे जेल जाने से बचाया। अमर सिंह नहीं बचाते तो मुझे सजा हो जाती।

उन्होंने कहा कि जो आलोचना नहीं सुन सकता है वह नेता नहीं हो सकता है। हम तो बीते कई वर्ष से सिर्फ आलोचना ही सुनकर यहां तक पहुंचे हैं। इतना संघर्ष किया है जितनी यहां के लोग कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

मुलायम ने कहा, “मैं अभी कमजोर नहीं हूं। जो उछल रहे हैं एक लाठी झेल नहीं पाएंगे। मैं तो लोहिया जी के रास्ते पर चलकर ही आगे बढ़ा। देश में आपातकाल के दौरान जेल में रहा। गरीबों तथा किसानों के लिए संघर्ष किया।”

इसके बाद भी पार्टी में अगर तनातनी है तो यह बेहद ही शर्मनाक है। परिवार में मेरे संबंध बहुत अच्छे हैं, लेकिन अब अब क्या हो रहा मैं दुखी हूं। पार्टी में तनातनी से आहत हूं। पार्टी में चल रहे झगड़ों से दुखी हूं आप सभी लोग पार्टी में टकराव से दूर रहें।

सपा मुखिया ने कहा कि आलोचनाओं से सबक लेना चाहिये। जिसकी सोच बड़ी नही होगी वह कभी बड़ा नेता नही बन सकता।

उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव ने जनता के बीच काफी काम किया है। वह सच्चे मायने में जनता के नेता हैं। उनको सही बात मालूम है। कुछ लोग आलोचनाओं से गुस्से में आ जाते हैं लेकिन उन्हें आलोचनाओं को स्वीकार करना चाहिए।

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल के विलय को लेकर भी वह शिवपाल के बचाव में दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी का परिवार एक सम्मानित परिवार रहा है। ऐसे लोगों को जोड़ने से फायदा होगा।

मुलायम ने कहा कि पार्टी के खिलाफ नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, उन्हें बाहर किया जाएगा।

शिवपाल के बाद अपने संबोधन के दौरान मुलायम सिंह यादव भी अमर सिंह के समर्थन में आ गए। उन्होंने अखिलेश यादव को फटकार लगाते हुए कहा कि तुम अमर सिंह को गाली देते हो। वह हमारे भाई हैं।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending