प्रादेशिक
मुरादाबाद में मुलायम की रैली आज, अखिलेश के शामिल होने पर संशय
लखनऊ /मुरादाबाद | उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) बुधवार को बरेली में रैली कर चुनावी माहौल बनाएगी। पिछले दिनों गाजीपुर में हुई सपा की रैली में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नहीं पहुंचे थे और बरेली की रैली में भी उनके शामिल होने को लेकर अभी तक संशय बना हुआ है।
बरेली के राजकीय इंटर कॉलेज में सपा की दूसरी मंडलीय रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव सहित मंडल के सभी बड़े नेता व पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
हालांकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी पर अभी संशय बरकरार है, लेकिन पार्टी का जनाधार साबित करने के लिए सपा की जिला इकाई सहित मंडल के तमाम बड़े नेता अपनी ताकत झोंकने में लग गए हैं। रैली में दो लाख से अधिक समाजवादियों के जुटने का दावा किया जा रहा है।
बरेली पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि आज (बुधवार) होने वाली रैली में मोदी की रैली से ज्यादा लोग मौजूद रहेंगे।
उधर, रैली स्थल से लेकर पूरे शहर में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश
मैनपुरी में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैक्टर की टक्कर में चार की मौत, 18 घायल
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद कन्नौज के थाना छिबरामऊ इलाके के कुबेरपुर गांव के रहने वाले लोग ट्रैक्टर से जनपद मैनपुरी के थाना बिछवां इलाके के गांव में एक कार्यक्रम में आए हुए थे। यहां से यह लोग अपने गांव कुबेरपुर वापस जा रहे थे। इस दौरान थाना भोगांव इलाके में ट्रैक्टर का बायर खराब होने के कारण उसकी लाइट बंद हो गई, जिसके कारण चालक ने ट्रैक्टर को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया और ट्रैक्टर का बायर ठीक करने लगा।
इसी दौरान पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही तीन महिलाओं ने दम तोड़ दिया, एक महिला की उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं जिनमे तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सैफई रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज मैनपुरी के जिला अस्पताल में चल रहा है सभी मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल24 hours ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर