Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी, बेटे सहित कई ने थामा भगवा झंडा

Published

on

Loading

BJPलखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई बड़े नेता, विधायक और पूर्व विधायक रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए, जिनमें राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी, बेटे और बसपा विधायक इंद्रपाल, ममतेश शाक्य, और स्मिता चंद शामिल है। इन सब को उप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करवाई।

पार्टी की सदस्यता लेने वालों में कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रपाल सिंह, कासगंज की अमापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ममतेश शाक्य, सपा के पूर्व विधायक आनंद प्रकाश लोधी, गाजियाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजीत पाल त्यागी, उप्र कांग्रेस के पूर्व मंत्री भरत सिंह, लोकदल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री दिवंगत मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी शोभा सिंह, उनके बेटे रालोद के पूर्व उपाध्यक्ष बाराबंकी के राकेश सिंह शामिल हैं।

इसके साथ ही स्मिता चंद, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग उप्र के सदस्य तथा ब्लॉक प्रमुख सांड़ी, अध्यक्ष केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (हरदोई) व धोबी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री पी.के. वर्मा, शाहाबाद हरदोई के ब्लॉक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, इलाहाबाद कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य आदित्य सिंह के साथ कईयों ने सदस्यता ग्रहण की।

इसके अलावा वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के समर्थकों में से डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मौर्य से रविवार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में गौरव त्रिपाठी, प्रदेश सचिव यूपीसीसी, मानस शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई, उमेश तिवारी प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस, रवि दूबे, अजय मिश्रा, अजीत भास्कर, राकेश मिश्रा पूर्व महामंत्री, पं. निधेश शर्मा राष्ट्रीय बेरोजगार मानव समाज, गोवर्धन राय, शशिकांत तिवारी, अभिषेक शुक्ला के साथ कई शामिल थे।

लखनऊ जिला/शहर के पदाधिकारी डॉ. आर.एन. त्रिपाठी (शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष), वरिष्ठ कांग्रेस नेता जे.पी. बाजपेयी, महासचिव आशीष भट्नागर, इलाहाबाद के पार्षद विजय पुरसवानी सहित 18 पार्षदों एवं वार्ड अध्यक्ष, 75 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं व प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending