Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

मुझे अपने गेंदबाजों की काबिलियत पर पूरा भरोसा था : रोहित

Published

on

रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट, कोलकाता नाइट राइडर्स

Loading

हैदराबाद। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के फाइनल मैच में उन्हें अपने गेंदबाजों पर पूरा यकीन था और इस कारण वह तीसरी बार इस खिताब को जीतने में कामयाब रहे। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में रविवार रात खेले गए इस रोमांचक मैच में मुंबई ने राइजिंग पुणे सुपरजाएंट को केवल एक रन से हराया।

रोहित शर्मा, मुंबई इंडियंस, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट, कोलकाता नाइट राइडर्स

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर पुणे के सामने 130 रनों का लक्ष्य रखा और अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर पुणे को निर्धारित समय में छह विकेट लेकर 128 रनों पर रोक दिया।

रोहित ने कहा, “मैं मैच की शुरुआत से ही शांत था। यह क्रिकेट का शानदार खेल था। मैं आश्वस्त हूं कि दर्शकों ने इस मैच का आनंद लिया होगा। मुझे अपने गेंदबाजों पर विश्वास था कि वह पुणे को यह लक्ष्य हासिल नहीं करने देंगे।”

कप्तान रोहित ने कहा, “इस प्रकार के स्कोर को पुणे द्वारा हासिल कर पाने से रोकने के लिए किया गया प्रयास शानदार था। हमें सबसे पहले खुद पर भरोसा होना चाहिए। मैंने गेंदबाजों से कहा था कि अगर वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं, तो हम यहां भी ऐसा ही कर सकते हैं। पिच से भी गेंदबाजों को कुछ मदद मिली थी।”

रोहित ने यह भी कहा कि मिशेल जानसन, जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा ने समय पड़ने पर हमेशा ही अपने देश और फ्रेंचाइजी के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और इस कारण उन्हें यकीन था कि ये तीन गेंदबाज इस मुश्किल वक्त में उम्मीदों पर खरे उतरेंगे।

पुणे को अंतिम ओवर में 11 रन बनाने थे। जानसन द्वारा फेंके गए इस ओवर की पहली गेंद पर मनोज तिवारी ने चौका लगाया लेकिन दूसरी ही गेंद पर जानसन ने उन्हें आउट कर दिया। इसके बाद अगली गेंद पर जानसन ने कप्तान स्टीवन स्मिथ को आउट किया। फिर अंतिम गेंद पर डेनियल क्रिस्टीयन रन आउट हुए। इस तरह मुम्बई की टीम यह मैच एक रन से जीतने में सफल रही।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending