Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्रि पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी

Published

on

त्रिवेंद्र सिंह रावत, चैत्र नवरात्रि, मुख्यमंत्री रावत, नवरात्रि, मुख्यमंत्री

Loading

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चैत्र नवरात्रि, विक्रम संवत, चेटी चंद के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत, चैत्र नवरात्रि, मुख्यमंत्री रावत, नवरात्रि, मुख्यमंत्री

चैत्र नवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति में श्रद्धा, भक्ति और शक्ति की देवी मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की उपासना के इस महापर्व का अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। यह पर्व हमारी संस्कृति में नारी शक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करने का भी महापर्व है।

मुख्यमंत्री रावत ने नव वर्ष प्रतिपदा की शुभकामनाएं देते हुए कामना की है कि नया वर्ष (विक्रम संवत) प्रदेश के सभी नागरिकों क लिए मंगलमय जीवन और सुख-समृद्धि लेकर आएगा।

उत्तराखंड

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत नौ आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क

Published

on

Loading

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक फरार है। अब अब्दुल मलिक को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। उधर, हल्द्वानी सिविल कोर्ट ने अब्दुल मलिक समेत नौ आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया है। नैनीताल पुलिस और प्रशासन की ओर से आदेश के अनुपालन की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। नैनीताल पुलिस का कहना है कि आज से इस मामले में आरोपियों की संपत्ति को चिन्हित किए जाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

अब्दुल मलिक पर धार्मिक भावनाएं भड़काकर पुलिस और प्रशासन टीम पर हमला करने के संगीन आरोप के साथ ही सरकारी जमीनों को खुर्द-बुर्द कर मस्जिद और मदरसा बनाने का भी आरोप है। हल्द्वानी हिंसा में 6 करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई अब्दुल मलिक से की जाएगी। पुलिस मलिक की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी में जुट गई है।

बता दें कि हिंसा में 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी, जिला प्रशासन के लोग, निगमकर्मी और मीडियाकर्मी घायल हुए थे। जबकि, छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने 31 दंगाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Continue Reading

Trending