Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मुंबई में बीबर के परफॉरर्मेंस के लिए सजा स्टेज, 45 हजार से ज्यादा टिकट बिके

Published

on

Loading

मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय पॉप स्टार जस्टिन ड्र बीबर तडक़े बुधवार कड़ी सुरक्षा के बीच अपने ‘पर्पस वर्ल्ड टूर’ के लिए मुंबई पहुंचे। छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल हवाईअड्डा से तडक़े दो बजे बाहर निकलने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें दक्षिण मुंबई के सेंट रेजिस होटल में जेड-प्लस सुरक्षा के बीच ले जाया गया।

मुंबई हवाईअड्डा के आसपास कई जगहों पर बीबर के प्रशंसक और मीडियाकर्मी उनकी एक झलक के लिए इंतजार करते रहे, लेकिन अधिकांश लोगों को निराशा हाथ लगी।

बीबर नवी मुंबई के डी.वाई. पाटील स्टेडियम में आज होने वाले कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने के लिए निजी हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे।

टूर आयोजक व्हाइट फॉक्स इंडिया के मुताबिक, कॉन्सर्ट की 45,000 से अधिक टिकटें बेची जा चुकी है। आयोजन स्थल अपराह्न् तीन बजे खुलेगा और बीबर की आठ बजे प्रस्तुति होने की उम्मीद है।

नवी मुंबई पुलिस ने 23 वर्षीय ग्रैमी अवॉर्ड विजेता कनाडाई पॉप स्टार के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। इसमें ड्रोन से निगरानी रखे जाने के इंतजाम भी किए गए हैं।

नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराल ने कहा कि इस लाइव शो के लिए 45,000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और आपातकालीन आपदा प्रबंधन के लिए करीब 500 पुलिसकर्मी और 25 अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

यह दौरा बीबर के चौथे और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित एलबम ‘पर्पस’ को प्रमोट करने के उद्देश्य से की गई है, जिसमें उन्होंने अलग-अलग इलेक्टॉनिक ध्वनियों के साथ प्रयोग किया है।

स्टेडियम के अंदर, पुलिस सादे कपड़ों में होगी। कार्यक्रम स्थल की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी।

संगीत के मुख्य कार्यक्रम से पहले बम संसूचन व बम निरोधक दस्ते द्वारा पूरे स्टेडियम की जांच की जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान ड्रोन में लगे कैमरे कार्यक्रम स्थल की लाइव फीड पुलिस कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराएंगे।

आयोजकों ने करीब 15,000 आसपास पार्किं ग स्लॉट्स की व्यवस्था की है। साथ ही स्टेडियम तक लोगों को पहुंचाने तथा उन्हें यहां से ले जाने के लिए शटल सेवा की शुरुआत भी की है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending