Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र को 2017 में मिलेगी जर्मनी निर्मित पनडुब्बी

Published

on

Loading

पनडुब्बीकाहिरा,  मिस्र को जर्मनी निर्मित पनडुब्बी 2017 की शुरुआत तक मिल जाएगी। 

मिस्र के नौसेना कमांडर ओसामा रेबी ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि टाइप 209 की पनडुब्बी अपनी तरह की पहली पनडुब्बी होगी, जो मिस्र की नौसेना में शामिल होगी।

मिस्र के नौसेना दिवस समारोह के मद्देनजर आयोजित इस संवाददाता सम्मेलन में रेबी ने कहा, “इस पोत का इस्तेमाल मिस्र की राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक हितों के लिए किया जाएगा।” मिस्र को जर्मनी से तीन और पनडुब्बियां मिलने वाली हैं।

कमांडर ने बताया कि मिस्र नौसेना के अधिकारी इन दिनों जर्मनी में पनडुब्बी के इस्तेमाल का प्रशिक्षण ले रहे हैं।

मध्यपूर्व में बढ़ रही अस्थिरता और सीरिया, इराक, लीबिया, यमन और दक्षिण सूडान में बढ़ रहे संघर्षो के बीच मिस्र अपनी सैन्य क्षमताओं को बढ़ा रहा है।

अजय तो टॉप पर पहुंचने के लिए जरूरी छह रेड अंक हासिल कर सकते हैं, लेकिन ईरान जैसे तगड़े प्रतिद्वंद्वी को देखते हुए नरवाल के लिए टॉप पर पहुंचने के लिए जरूरी 10 अंक जुटा पाने में दिक्कत आ सकती है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending