Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

मिस्र और अमेरिका का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास शुरू

Published

on

मिस्र, अमेरिका, सैन्याभ्यास,

Loading

काहिरा मिस्र और अमेरिका की नौसेनाओं ने लाल सागर में संयुक्त सैन्याभ्यास शुरू कर दिया है। मिस्र सेना की ओर से रविवार को जारी बयान के मुताबिक, इस सैन्याभ्यास को ‘ईगल सैल्यूट 2017’ नाम दिया गया है। देश की सेना ने आपसी सैन्य क्षमताओं में सुधार करने के लिए मित्रवत देशों के साथ संयुक्त सैन्याभ्यास की योजना बनाई है।

मिस्र, अमेरिका, सैन्याभ्यास,

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक,  इटली, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरता, बहरीन, कुवैत और पाकिस्तान पर्यवेक्षक के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं। इस सैन्याभ्यास में दिन और रात में संयुक्त ऑपरेशन की योजना और क्रियान्वयन सहित व्यापक गतिविधियां शामिल हैं।

इसके अलावा अन्य गतिविधियों में तलाशी एवं बचाव प्रशिक्षण और संदिग्ध जहाजों की जांच शामिल है। मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद मोर्सी को 2013 में सेना द्वारा अपदस्थ करने के बाद मिस्र और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंध खराब हो गए थे जिस वजह से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मिस्र के साथ संयुक्त सैन्याभ्यास रद्द कर दिया था। हालांकि, दोनों देशों के बीच संबंध ट्रंप के प्रशासन में सुधरे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending