Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मान 9 दिसंबर तक लोकसभा की कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे : लोकसभा अध्यक्ष

Published

on

Loading

मान 9 दिसंबर तक लोकसभा में उपस्थित नहीं होंगे : लोकसभा अध्यक्ष

 

नई दिल्ली | लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद भगवंत मान नौ दिसंबर तक लोकसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने सदन को सूचित किया कि इस मामले की जांच कर रही संसदीय समिति को उसके अनुरोध पर एक और विस्तार दिया गया है और समिति से नौ दिसंबर तक रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है। इसलिए मान तब तक सदन की कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे।

 

महाजन ने सदन को बताया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद किरीट सोमैया की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय समिति ने एक और विस्तार दिए जाने की मांग की थी।

 

आप नेता मान पंजाब के संगरूर से सांसद हैं। मान ने जुलाई में संसद परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी सुरक्षा को लेकर विवाद पैदा कर दिया था।

 

महाजन ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता द्वारा संसद की सुरक्षा के कथित उल्लंघन को लेकर 25 जुलाई को समिति गठित की थी। आप नेता ने 21 जुलाई को अपने आवास से संसद भवन जाने के दौरान वीडियो बनाई थी और इसे अपने फेसबुक खाते पर पोस्ट किया था।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending