Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

महिलाओं को अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद लेनी होगी

Published

on

महिलाओं, आगामी फिल्म नाम शबाना, अभिनेत्री, तापसी,

Loading

मुंबई | आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ की अभिनेत्री तापसी पन्नू का कहना है कि महिलाओं को अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद लेनी चाहिए और अपनी आत्मरक्षा के गुर सीखने चाहिए। अभिनेत्री ‘कल्चर मशीन’ के हालिया वीडियो में भी नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने युवतियों से अपने कपड़ों को लेकर कोई ग्लानि नहीं महसूस करने के बारे में बात की थी।

महिलाओं, आगामी फिल्म नाम शबाना, अभिनेत्री, तापसी,

तापसी ने अपने बयान में कहा, “यह समय हम सबके लिए अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद लेने, इसके तरीके सीखने का है। मैं इस वीडियो के जरिये इस अभियान से जुड़कर बेहद खुश हूं। मैं उम्मीद करती हूं कि हर महिला इसे सीखेगी और इस पर काम करेगी।”

अभिनेत्री का यह भी मानना है कि शक्ति और सौम्यता के रूप में महिलओं के पास अपार शक्ति होती है। तापसी ने आईएएनएस से कहा कि शारीरिक उत्पीड़न झेलने पर महिलाओं को बुद्धिमता के साथ स्थिती संभालने की कोशिश करनी चाहिए। दिमागी शक्ति शारीरिक शक्ति से बढ़कर होती है।

फिल्म ‘नाम शबाना’ में तापसी एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका में हैं। शिवम नायर निर्देशित यह फिल्म 31 मार्च को रिलीज होगी।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending