Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मप्र में पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने के 11 आरोपी हिरासत में

Published

on

Loading

भोपाल | मध्यप्रदेश में आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने भारतीय सामरिक महत्व की जानकारियां पाकिस्तानी को देने के आरोप में 11 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। यह सभी आरोपी निजी टेलीफोन केंद्र चलाते थे। आईजी (एटीएस) संजीव शमी ने गुरुवार को बताया कि जिला जम्मू के थाना आरएसपुरा से सतविंदर एवं दादू को नवंबर 2016 में गिरफ्तार किया गया था। सतविंदर पाकिस्तान के हैंडलर्स के कहने पर सामरिक महत्व की सैन्य सूचनाएं एकत्रित कर रहा था।

शमी के मुताबिक, जम्मू में पकड़े गए दोनों व्यक्ति सामरिक महत्व के पुलों व कैंपों की तस्वीरें, जानकारियां और सेना एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के वाहनों की जानकारियां पाकिस्तान भेजते थे।

शमी ने आगे बताया कि सतविंदर को इस काम के लिए पैसा सतना के बलराम नामक व्यक्ति के जरिए दिया जा रहा था। बलराम कई बैंक खातों को अलग-अलग नामों से संचालित कर रहा था और पाकिस्तान के हैंडलरों के संपर्क में था। बलराम के बैंक खातों में पैसा फर्जी टेलीफोन एक्सचेंजों के माध्यम से आ रहा था और ये कई स्थानों पर संचालित किए जा रहे थे। इन एक्सचेजों की खूबी यह है कि इनके माध्यम से फोन करने वाले (कॉलर) की पहचान छिप जाती है।

शमी ने आगे बताया कि अवैध तरीके से चल रहे टेलीफोन एक्सचेंजों की आड़ में न सिर्फ हवाला और लॉटरी फ्रॉड जैसे कामों को अंजाम दिया जा रहा था, बल्कि पाकिस्तान के हैंडलर भी इसके द्वारा भारत में संपर्क कर रहे थे।

एटीएस को जांच में पता चला कि इन कॉल सेंटरों के माध्यम से हवाला एवं ठगी की कुछ धनराशि बलराम के खातों में भी आती थी। इस कार्य में कुछ टेलीफोन कंपनियों के लोगों की सक्रिय संलिप्तता भी प्रकाश में आई है। खुफिया जानकारी पाकिस्तान को उपलब्ध कराने के मामले में 11 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और कई एक्सचेंज पकड़े गए हैं। कई सिम भी बरामद हुई हैं। पुलिस कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

शमी ने बताया कि अब तक इस काम से जुड़े पांच संदिग्धों को ग्वालियर, तीन को भोपाल, दो को जबलपुर एवं सतना से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। एटीएस केंद्रीय एजेंसियों व जम्मू एवं कश्मीर और उत्तर प्रदेश के खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर कार्रवाई कर रही है।

नेशनल

संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच ‘आप’ से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी और तिहाड़ प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा राजनीति के न्यूनतम पायदान पर पहुंच गई है। कल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीमारी का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा के नेताओं को शुगर की परेशानी नहीं है। उनसे पूछें कि इस बीमारी से उन्हें कैसे कैसे जूझना पड़ता है। संजय सिंह ने कहा कि शुगर का मरीज होने के बावजूद उन्हें इंसुलिस नहीं समय पर नहीं दिया जा रहा है। उनके साथ किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। उनके साथ एक आतंकवादी की तरह व्यवहार हो रहा है। संजय सिंह ने यह भी कहा कि वह इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग और राष्ट्रपति से करेंगे।

आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा केजरीवाल पर एलजी के अधिकारी, ईडी के अधिकारी और जेल प्रशासन के अधिकारी झूठी और भ्रामक खबरें फैलाते हैं। क्या ये लोग किसी बहाने से जहर देने की साजिश कर रहे हैं, क्या उन्हें मारने की साजिश कर रहे हैं? अरविंद केजरीवाल 30 साल से सुगर के मरीज हैं। वह इंसुलिन लेते हैं। किसी भी सुगर के मरीज को समय पर इंसुलिन ना मिले तो जान जा सकती है।

संजय सिंह ने कहा “मैंने अपनी पेशी के दौरान एक बयान दिया था कि केजरीवाल के खिलाफ साजिश हो रही है। मैं जानता हूं कि बीजेपी किसी की जान लेने तक बात कर सकती है। केजरीवाल के साथ जेल में किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। केजरीवाल के साथ एक आतंकवादी की तरह व्यवहार किया जाता है। ईडी, जेल अधिकरी और एलजी ऑफिस के अधिकारी झूठी और भ्रामक खबर फैलाते हैं। किसी भी कैदी के खान-पान को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। तो ईडी ने केजरीवाल का फर्जी डाइट चार्ट कैसे जारी किया। क्या उनको जहर देने की साजिश कर रहे हैं?”

Continue Reading

Trending