Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष बनाए गए, नित्यानंद संभालेंगे बिहार में कमान

Published

on

Loading

manoj tewariनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को मनोज तिवारी को पार्टी की दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, मनोज तिवारी दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर सतीश उपाध्याय की जगह लेंगे। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी।

बयान के अनुसार, भाजपा सांसद नित्यानंद राय को भाजपा की बिहार इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद हैं, जबकि राय बिहार में उजियारपुर सीट से लोकसभा सदस्य हैं। इससे पहले भाजपा की बिहार इकाई के अध्यक्ष मंगल पांडे थे।

बिहार में विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही यह कयास लगने लगा था कि पार्टी मंगल पांडेय की जगह किसी नए चेहरे को पार्टी का दायित्व सौंपेगी। नित्यानंद राय ने राजनीति की शुरुआत छात्र जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के साथ की थी। बिहार के वैशाली जिले के कामपुरा गांव निवासी नित्यानंद लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2000 में भाजपा के टिकट पर हाजीपुर से पहली बार विधायक चुने गए। ईमानदार छवि के माने जाने वाले नित्यानंद ने लगातार चार बार हाजीपुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending