Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारी बर्फबारी से कश्मीर घाटी का देश के अन्य हिस्सों से संपर्क टूटा

Published

on

Loading

श्रीनगर| कश्मीर घाटी के विभिन्न हिस्सों में लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड बर्फबारी के कारण देश के अन्य हिस्सों से इसका संपर्क टूटा रहा। हालांकि, मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम में सुधार होने की बात कही थी। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि पहलगाम, गुलमर्ग और श्रीनगर में हुई भारी बर्फबारी ने साल 2006 और 1992 के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

अधिकारी ने कहा, “हम शुक्रवार से मौसम में सुधार होने की उम्मीद कर रहे हैं।” घाटी में बर्फबारी के चलते यातायात और उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जब तक शुक्रवार अपराह्न श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग का निरीक्षण नहीं हो जाता तब तक वाहनों के आवागमन को अनुमति नहीं दी जा सकती।

हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, “श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह के समय दृश्यता केवल 200 मीटर थी। दिन में दृश्यता में सुधार होने पर ही उड़ान संचालन की बहाली पर निर्णय लिया जाएगा।”

मौसम विभाग के अधिकारी के मुताबिक, श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुरुवार से यहां 10.5 मिलीमीटर बारिश और दो सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ। यहां 36.6 मिलीमंीटर बारिश व 23 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। यहां 40.2 मिलीमीटर बारिश व 41 सेंटीमंीटर बर्फबारी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां 28.4 मिलीमीटर बारिश हुई।

कटरा में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री, बानिहाल में शून्य डिग्री सेल्सियस, बाटोट में 0.1 डिग्री सेल्सियस और भदरवाह में शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

नेशनल

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा स चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।

इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।

जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।

 

Continue Reading

Trending