Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारत ने आस्ट्रेलिया की पारी 300 रनों पर समेटी

Published

on

धर्मशाला टेस्ट, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ, आस्ट्रेलिया, भारत

Loading

धर्मशाला | गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार को आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 300 रनों पर ही रोक दिया। भारत की तरफ से अपना पहला मैच खेल रहे चाइनामैन कुलदीप यादव ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।

धर्मशाला टेस्ट, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ, आस्ट्रेलिया, भारत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम को दूसरे ओवर में ही उमेश यादव ने पहला झटका दिया। यादव ने मैट रेनशॉ (1) को पवेलियन भेजा। इसके बाद आस्ट्रेलिया टीम ने पहले सत्र में अन्य कोई विकेट नहीं गंवाया और 131 रन बनाए।

दूसरे सत्र में कुलदीप ने डेविड वार्नर (56) को आउट कर अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय विकेट हासिल किया। इस सत्र में आस्ट्रेलिया ने सिर्फ 77 रन बनाए और पांच विकेट गंवाए।

अंतिम चार विकेट आखिरी सत्र में गंवाकर आस्ट्रेलियाई टीम पवेलियन लौट गई। उसके लिए कप्तान स्टीवन स्मिथ ने सर्वाधिक 111 रनों का योगदान दिया। स्मिथ ने वार्नर के साथ दूसरे विकेट के लिए 134 रनों की साझेदारी भी की।

विकेटकीपर मैथ्यू वेड ने 57 रनों का अहम पारी खेलते हुए मध्य क्रम में आस्ट्रेलिया को थोड़ी राहत जरूर दी। भारत की तरफ से कुलदीप के अलावा उमेश यादव ने दो विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक सफलता मिली। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।

 

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending