Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत और साइप्रस ने अहम समझौतों पर किए हस्ताक्षर

Published

on

भारत साइप्रस के बीच समझौता, चार समझौतों पर हस्ताक्षर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Loading

नई दिल्ली। भारत और साइप्रस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनास्तासियादेस की अध्यक्षता में यहां प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद विमान सेवा व मर्चेंट शिपिंग सहित चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

भारत साइप्रस के बीच समझौता, चार समझौतों पर हस्ताक्षर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

india cyprs agreement signd

 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने ट्वीट किया, “बहुपक्षीय साझेदारी आगे बढ़ी। प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के बाद दोनों नेता चार समझौतों के साक्षी बने।” दोनों पक्षों ने संस्कृति, शिक्षा और वैज्ञानिक सहयोग के क्षेत्र में साल 2017 से 2020 के लिए एक कार्यकारी कार्यक्रम पर हस्ताक्षर किए।

दोनों देशों ने साल 2017-18 में कृषि में सहयोग के लिए एक कार्ययोजना पर हस्ताक्षर किए। एक अन्य समझौता मर्चेंट शिपिंग के क्षेत्र में सहयोग को लेकर हुआ।

यह भी पढ़ें- विदेश मंत्री सुषमा ने साइप्रस के राष्ट्रपति से की मुलाकात, कई डील होगी सील

चौथा समझौता दोनों देशों के बीच विमान सेवा को बढ़ावा देने को लेकर हुआ। इससे पहले साइप्रस के राष्ट्रपति का राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया।

अनास्तासियादेस ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें साइप्रस का आध्यात्मिक नेता और उसकी आजादी की लड़ाई का प्रेरणास्रोत
करार दिया।

इसके बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने उनसे मुलाकात की। अनास्तासियादेस, राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को शुक्रवार शाम साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियॉस-3 से सम्मानित करेंगे। साइप्रस के राष्ट्रपति के सम्मान में प्रणब मुखर्जी शुक्रवार रात एक भोज की मेजबानी करेंगे।

मंगलवार को मुंबई पहुंचे अनास्तासियादेस शनिवार को नई दिल्ली से स्वदेश रवाना होंगे। साइप्रस, भारत में आठवां सबसे बड़ा विदेशी निवेशक है, जिसका फाइनेंशियल लीजिंग, शेयर बाजार, ऑटो विनिर्माण, विनिर्माण उद्योग, रियल एस्टेट, कार्गो हैंडलिंग, कंस्ट्रक्शन, शिपिंग और लॉजिस्टिक के क्षेत्र में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश लगभग नौ अरब डॉलर है।

 

नेशनल

संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच ‘आप’ से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी और तिहाड़ प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि भाजपा राजनीति के न्यूनतम पायदान पर पहुंच गई है। कल से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बीमारी का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा के नेताओं को शुगर की परेशानी नहीं है। उनसे पूछें कि इस बीमारी से उन्हें कैसे कैसे जूझना पड़ता है। संजय सिंह ने कहा कि शुगर का मरीज होने के बावजूद उन्हें इंसुलिस नहीं समय पर नहीं दिया जा रहा है। उनके साथ किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। उनके साथ एक आतंकवादी की तरह व्यवहार हो रहा है। संजय सिंह ने यह भी कहा कि वह इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग और राष्ट्रपति से करेंगे।

आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में संजय सिंह ने कहा केजरीवाल पर एलजी के अधिकारी, ईडी के अधिकारी और जेल प्रशासन के अधिकारी झूठी और भ्रामक खबरें फैलाते हैं। क्या ये लोग किसी बहाने से जहर देने की साजिश कर रहे हैं, क्या उन्हें मारने की साजिश कर रहे हैं? अरविंद केजरीवाल 30 साल से सुगर के मरीज हैं। वह इंसुलिन लेते हैं। किसी भी सुगर के मरीज को समय पर इंसुलिन ना मिले तो जान जा सकती है।

संजय सिंह ने कहा “मैंने अपनी पेशी के दौरान एक बयान दिया था कि केजरीवाल के खिलाफ साजिश हो रही है। मैं जानता हूं कि बीजेपी किसी की जान लेने तक बात कर सकती है। केजरीवाल के साथ जेल में किसी भी तरह का हादसा हो सकता है। केजरीवाल के साथ एक आतंकवादी की तरह व्यवहार किया जाता है। ईडी, जेल अधिकरी और एलजी ऑफिस के अधिकारी झूठी और भ्रामक खबर फैलाते हैं। किसी भी कैदी के खान-पान को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है। तो ईडी ने केजरीवाल का फर्जी डाइट चार्ट कैसे जारी किया। क्या उनको जहर देने की साजिश कर रहे हैं?”

Continue Reading

Trending