मुख्य समाचार
ब्रीजीली फुटबॉल टीम को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 75 की मौत
बोगोटा | ब्राजील के केपोकोएंसी फुटबॉल क्लब टीम को ले जा रहा विमान कोलंबिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें सवार 81 लोगों में से 75 के मरने की आशंका है। मीडिया ने इसकी जानकारी दी। आरटी न्यूज के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक जोस असेवेडो ओसा ने कहा कि 75 लोगों की सोमवार को हुए हादसे में मौत हो गई, छह लोग बचे हैं।
ओसा के अनुसार तलाशी अभियान निलंबित कर दिया गया क्योंकि कोई और वहां जीवित नहीं बचा था।
नागरिक उड्डयन अधिकारी ने कहा कि ज्यादा मौतों की संख्या से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने छह लोगों के बचने की पुष्टि की।
हालांकि हादसे के पास के एक शहर ला सेजा के मेयर इलकिन ओसपिना ने कहा कि मारे गए लोगों की संख्या 25 हो सकती है, इस तरह उन्होंने ज्यादा संख्या में जीवित लोगों के बचे होने का संकेत दिया था।
केपोकोएंसी के रक्षात्मक खिलाड़ी एलन रसचेल जीवित बचे लोगों में से हैं उनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्हे एक्सरे जांच के लिए स्थिर अवस्था में ले जाया गया।
एक रिपोर्ट में कहा गया कि रसचेल सदमे में है लेकिन होश में थे और बोल रहे थे। उन्होंने अपनी शादी की अंगूठी रखने के लिए और अपने परिवार से बात की।
जीवित बचने वालों में गोलकीपर मैक्रेस डेनिलो और जैक्सन फोलमन और उनके मनोविज्ञानी राफेल गोबाटो भी हैं।
मेडलिन के मेयर फेड्रिको गुटिरेज भी दुर्घटनास्थल पर गए।
विमान के निर्धारित हवाईअड्डे के अनुसार, दुर्घटना स्थल पर वर्तमान मौसम परिस्थितियों के कारण स्थलीय मार्ग से पहुंचा जा सकता है।
आरटी न्यूज के मुताबिक, मेडलिन के बाहर विमान के पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले इसमें गैस खत्म हो गया था।
उड्डयन अधिकारियों ने एक बयान में कहा, “विमान दो भागों में टूट गया और स्थिति जटिल हो गई।”
विमान ने दक्षिणी ब्राजील से उड़ान शुरू की थी, इसे कोलंबिया जाने से पहले बोलिविया के सांता क्रूज में रोका गया।
इसी विमान के जरिए पहले अर्जेटीना और वेनिजुएला की राष्ट्रीय टीमों को पहुंचाया गया था।
यह टीम कोपा सुडामेरिका के फाइनल में भाग लेने के लिए यात्रा कर रही थी। केपोकोएंसी का कोलंबिया की एटलेटिको नासिओनल से बुधवार को मुकाबला था।
हादसे की खबर के बाद दक्षिणी अमेरिकी फुटबॉल महासंघ-कानमेबोल ने अपनी गतिविधियों को अगली नोटिस तक निलंबित कर दिया है।
नेशनल
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।
इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।
जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश