Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

ब्राजील और रूस के दौरे पर रवाना हुई भारत की यू-17 विश्व कप टीम

Published

on

फुटबाल, अंडर-17 विश्व कप, टूर्नामेंट, निकोलाई एडम, ग्रानाटकिन कप

Loading

फुटबाल, अंडर-17 विश्व कप, टूर्नामेंट, निकोलाई एडम, ग्रानाटकिन कप

                  Indian-football-team

नई दिल्ली | भारत की अंडर-17 फुटबाल टीम अगले साल भारत में होने वाले अंडर-17 विश्व कप से पहले अनुभव हासिल करने के लिए ब्राजील और रूस के दौरे पर रवाना हुई। भारतीय टीम के कोच निकोलाई एडम ने इस दौरे से पहले भारतीय टीम की रणनीति पर चर्चा की। भारतीय टीम पहले ब्राजील जाएगी और फिर वहां कुछ अभ्यास मैच खेलते के बाद रूस के लिए रवाना होगी।

एडम ने कहा, “हम ब्राजील में चार टीमों के टूर्नामेंट में खेलेंगे। इसमें एटलेटिको पारानेंसी, ओरलैंडो सिटी और उरुग्वे की राष्ट्रीय टीम हिस्सा लेगी। इस टूर्नामेंट से हमें काफी फायदा होगा।”

रूस में भारतीय टीम ग्रानाटकिन कप में खेलेगी, जिसमें यूरोप की चार अंडर-19 टीमें हिस्सा लेंगी।

एडम ने यह भी कहा कि इसके बाद भारतीय टीम अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और अमेरिका के दौरे पर जाएगी।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending