Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

बोल्ट व बाइल्स को ‘स्पोर्ट्सपीपुल ऑफ द इयर’ पुरस्कार

Published

on

Loading

मोंटे कार्लो (मोनाको) | बीते साल बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले जमैका के फर्राटा धावक उसेन बोल्ट और अमेरिका की महिला जिमनास्ट सिमोन बाइल्स को लॉरेस वल्र्ड स्पोर्ट्स अवार्डस-2017 में सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला खिलाड़ी चुना गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बोल्ट ने 100, 200, और 4 गुणा 100 मीटर स्पर्धा में रियो ओलम्पिक-2016 में स्वर्ण पदक जीते थे। इसी कारण मंगलवार को हुए अवार्ड समारोह में उन्होंने लेब्रोन जेम्स, एंडी मरे और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा।

यह चौथी बार है जब बोल्ट को यह पुरस्कार मिला है। टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर भी यह पुरस्कार चार बार जीत चुके हैं।

सिमोन बाइल्स ने रियो ओलम्पिक में चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीता था। उन्होंने साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी की दौड़ में अमेरिका की एलिसन फेलिक्स, जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी एंजेलिक केर्बर को पीछे छोड़ा है।

साल की सर्वश्रेष्ठ टीम का पुरस्कर मेजर लीग बेसबाल के शिकागो क्लब को मिला है जिसने 108 साल बाद पहली बार वल्र्ड सीरीज का खिताब जीता था।

फार्मूला वन ड्राइवर जर्मनी के निको रोसबर्ग साल का ब्रेकथ्रू अवार्ड जीतने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने मोटर रेसिंग में संन्यास के बाद लौटने पर बीते साल पहली बार विश्व खिताब जीता था।

वापसी करने के लिए साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार (कमबैक आफ द इयर अवार्ड) अमेरिका के दिग्गज तैराक माइकल फेल्प्स को मिला है जिन्होंने रियो ओलम्पिक में पांच स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था।

विकलांग खिलाड़ियों में साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार इटली के व्हीलचेयर फेंसिंग एथलीट बीएट्राइस वियो को मिला है।

स्प्रिट आफ स्पोर्ट्स अवार्ड प्रीमियर लीग विजेता फुटबाल क्लब लीसेस्टर सिटी को दिया गया।

ओलम्पिक इतिहास में पहली बार शरणार्थियों की टीम ने हिस्सा लिया था। इस टीम को खेल प्रेरणा के लिए लॉरेस पुरस्कार दिया गया।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending