Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सीएम पद के चेहरे के बगैर चुनाव लड़ेगी भाजपा : केशव प्रसाद मौर्य

Published

on

Loading

BJP-UP-CM-candidateबरेली। भाजपा आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किए बगैह उतरेगी। यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को बताया कि पार्टी सीएम उम्मीदवार की घोषणा नहीं करेगी। पार्टी का हर एक कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का चेहरा होगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा चुनाव में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी।

यूपी भाजपा के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी किसी को चेहरा बनाए बगैर चुनाव लड़ेगी। मौर्य ने एक सवाल पर कहा कि 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपनी स्पष्ट नीति पर चलते हुए बिना चेहरे के चुनाव लड़ेगी। हां विकास हमारा मुद्दा होगा, साथ ही हम राम मंदिर के मुद्दे को भी नहीं छोड़ नहीं सकते हैं।

केशव मौर्य ने यह भी कहा कि भाजपा यूपी चुनाव में 403 सीटों में से 300 सीटों पर जीत हासिल करेगी और केंद्रीय संसदीय बोर्ड यह फैसला करेगा कि सीएम कौन होगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के झगड़ों पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह सपा के लिए घातक साबित होगा और अखिलेश यादव सैफई के अंतिम यादव शासक बन जाएंगे।

Continue Reading

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending