Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में शराबबंदी के बाद वाहनों की बिक्री बढ़ी : नीतीश

Published

on

नीतीश कुमार, शराबबंदी, बिहार, वाहन

Loading

नीतीश कुमार, शराबबंदी, बिहार, वाहन

Nitish-Kumar

अररिया  | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यहां बुधवार को कहा कि बिहार में शराबबंदी के बाद न केवल लोगों के घरों में खुशियां लौट आई हैं, बल्कि वाहनों की बिक्री भी अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई है। नीतीश ने अपनी निश्चय यात्रा के तीसरे चरण में अररिया में ‘चेतना सभा’ को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी के बाद लोगों के पैसे बच रहे हैं, जिसे अन्य चीजों पर लोग खर्च कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया, “राज्य में शराबबंदी के बाद कारों और ट्रैक्टरों की बिक्री में 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जबकि मोटरसाइकिल और ऑटो की बिक्री में पिछले आठ महीनों में 31 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हुई है।”  उन्होंने कहा कि मिठाइयों की बिक्री में भी इजाफा दर्ज किया गया है, जबकि दूध की बिक्री में 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा कि एक ओर जहां मिठाइयों की बिक्री में वृद्धि हुई है, वहीं अपराधिक घटनाओं में कमी दर्ज की गई है।  सरकार के सात निश्चयों की चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के रोजगार के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक घरों में शौचालय, बिजली और पीने का शुद्ध जल पहुंचे, इसके लिए कार्य प्रगति पर है।

नीतीश कुमार ने कहा, “बिहार में शराबबंदी की चर्चा अब पूरे देश में की जा रही है। कई राज्यों में बिहार की तरह शराबबंदी को लेकर कड़े कानून बनाने की मांग उठ रही है।” शराबबंदी को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए 21 जनवरी को पूरे बिहार में मानव श्रृंखला बनाए जाने की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह मानव श्रृंखला अब तक की सबसे बड़ी मानव श्रृंखला होगी।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने वार्ड नंबर 12 महादलित टोले के एक घर में नल और बिजली के कनेक्शन का शुभारंभ किया।

 

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending