Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

बिहार में आभूषण विक्रेता बंधुओं को गोली मारी, 1 की मौत 

Published

on

Loading

बिहार में आभूषण विक्रेता बंधुओं को गोली मारी, 1 की मौत बिहारशरीफ | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के लहेरी थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने दो आभूषण विक्रेता भाइयों को गोली मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है।

इस घटना के विरोध में शहर के आभूषण व्यवसायियों ने बुधवार को अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी हैं। पुलिस के अनुसार, मेहरपर मुहल्ला स्थित नवरत्न ज्वेलर्स में मंगलवार देर शाम पुलिस वाले बनकर तीन ग्राहक सोने की चेन खरीदने आए। दुकान के मालिक मनोज कुमार चेन दिखा रहे थे। इसी क्रम में ग्राहक बनकर आए युवकों ने अैार भारी वजन की चेन की मांग की।

मनोज ने समीप में शिवरत्न ज्वेलर्स चला रहे अपने भाई सचिन को फोन कर सोने की भारी चेन लाने के कहा। जब वह पांच-छह चेन लेकर आया, तब ग्राहक बनकर आए युवकों ने सभी चेनों को लेकर बिना पैसे चुकाए जाने लगे।

जब व्यवसायी बंधुओं ने विरोध किया तो लुटेरों ने दोनों को गोली मार दी और भागते समय पांच सोने की चेन भी अपने साथ ले गए। दोनों घायल भाइयों को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। मनोज ने पटना जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

घटना के विरोध में स्वर्ण व्यवसायी बुधवार को अपनी-अपनी दुकानें बंद कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

लहेरी थाना प्रभारी संजय कुमर सिंह ने बुधवार को बताया कि पुलिस अपराधियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है तथा मामले की छानबीन कर रही है।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending