Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बाहुबली को कटप्पा ने क्यों मारा, आखिर मिल ही गया जवाब

Published

on

बाहुबली–2, प्रभास, अनुष्का शेट्टी, कटप्पा,

Loading

मुंबई। दो साल के इंतजार के बाद आखिरकार पता चल ही गया कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा। वैसे इस सवाल को जानने का इंतजार दर्शकों ने दो साल तक किया। इस बात को जानने की सभी को इतनी बेताबी थी कि वर्किंग डे होने के बावजूद तमाम सिनेमाघरों में पहले शो ही हाउसफुल थे।

बाहुबली–2, प्रभास, अनुष्का शेट्टी, कटप्पा,

एंट्री से ही बजने लगीं तालियां 
फिल्म के पहले सीन में जब मां की पूजा पूरा कराने के लिए बाहुबली प्रभास की एंट्री हुई तो दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं। शुरुआत में कटप्पा के साथ बाहुबली की कॉमेडी पर भी दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। मामा-भांजे इसी रूप में देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी से मिले थे। इसी बीच तकनीकी सूझबूझ के साथ जो सीन पिरोये गए है, बाहुबली के फैन्स ने उनको भी खूब सराहा।

दूसरे हिस्‍से में नहीं रोक पाए आंसू 
फिल्म में अगर हंसाने वाले सीन हैं तो बाहुबली के दूसरे हिस्से ने रुलाया भी। दम साधे दर्शकों की आंखें कई बार नम हुईं। मां शि‍वगामी का बेटे बाहु को महल से निकालना और कटप्पा का भारी दिल से प्यारे भांजे की पीठ में तलवार घोंपना, जैसे दृश्यों पर कई हाथ आंखें पोंछ रही थीं।

थमी रही दर्शकों की सांसें
फिल्मों में कई सीन ऐसे हैं जो दर्शकों को हैरान कर देते हैं। ये सीन ऐसा बांधते हैं कि पलक झपकाते हुए भी लगता है कि कुछ छूट जाएगा। क्लाइमेक्स ऐसा जानदार है कि हॉलीवुड फिल्मों को पसीना आ जाए।

फिल्म से एक खास कनेक्शन तब भी महसूस होता है जब इसके पोस्टर्स को आप स्क्रीन पर लाइव होते देखते हैं। बाहुबली का हाथी की सूंड पर चढ़ना, देवसेना का राजसी रूप, बाहु और देवसेना का एक साथ तीरकमान चलाना… जैसे सीन पर्दे पर एक अलग ही कनेक्शन सेट करते हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending