Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

बाहुबली अतीक अहमद ने चुनाव लड़ने से किया इंकार

Published

on

Loading

atik-ahamdलखनऊ। समाजवादी पार्टी के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के गुट की ओर से कानपुर की कैंट विधानसभा सीट से घोषित किए गए सपा उम्मीदवार बाहुबली अतीक अहमद ने चुनाव लड़ने से खुद ही इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि वह अखिलेश की बेदाग छवि को बरकरार रखना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि वह चुनाव लड़ेंगे नहीं, लेकिन चुनाव लड़वाएंगे।

राजधानी के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में अतीक अहमद ने कहा कि वह अखिलेश यादव को बेदाग देखना चाहते हैं इसलिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। अतीक ने कहा, “अगर अखिलेश यादव मुझे टिकट देते हैं तो आप उन पर ऊंगली उठाएंगे, जो मैं नहीं चाहता हूं। इसलिए अगर मुख्यमंत्री मुझे टिकट देते भी हैं तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। अतीक ने कहा कि अगर मीडिया मेरे बारे में बाहुबली होने और टिकट काटने की खबर चला रही है, लेकिन क्या मीडिया को भाजपा उम्मीदवार संगीत सोम जैसे नेता नहीं दिख रहे हैं।”

अतीक अहमद ने कहा कि मीडिया मुझे बाहुबली कह रही है लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य पर मेरे से भी ज्यादा केस हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर भी केस दर्ज हैं लेकिन मुकदमे दर्ज होने पर सिर्फ अतीक को ही बदनाम क्यों किया जा रहा है।

बता दें कि मुलायम गुट ने अतीक को कानपुर कैंट से टिकट दिया था लेकिन अखिलेश गुट की लिस्ट में कानपुर कैंट सीट खाली छोड़ दी थी।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending