Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फेसबुक पर दिखेगा काजोल का जलवा

Published

on

Loading

kajolमुंबई। अभिनेत्री काजोल जल्द ही आधिकारिक रूप से फेसबुक इस्तेमाल करने वाले कलाकारों की फेहरिस्त में शामिल हो जाएंगी।

काजोल शुक्रवार को अपने पति अजय देवगन के साथ सैनफ्रांसिस्को स्थित फेसबुक कार्यालय पहुंचीं। गौरतलब है कि अजय निर्देशित फिल्म ‘शिवाय’ के प्रचार के सिलसिले में दोनों फिलहाल अमेरिका में हैं। यह जोड़ी न्यूयॉर्क, शिकागो और डलास में फिल्म का प्रचार कर चुकी है। सैनफ्रांसिस्को उनका अंतिम पड़ाव होगा।

हालांकि, काजोल के प्रशंसकों का क्लब सक्रिय रूप से अभिनेत्री से जुड़ी खबरों और तस्वीरों को उनकी तरफ से पोस्ट करता रहा है, लेकिन अब उनके प्रशंसकों को सीधे अभिनेत्री द्वारा उनसे जुड़ी बातों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending