अन्तर्राष्ट्रीय
फेसबुक ने 15 साल पहले बिछड़े मां-बेटे को मिलाया
न्यूयॉर्क। आपने हिंदी फिल्मों में बिछुड़े मां-बाप या भाई-बहन के सालों बाद मिलने की स्टोरी तो कई बार देखी होगी लेकिन अब वास्तविक जिंदगी में बिछुड़े लोगों को मिलाने की यह भूमिका फेसबुक निभा रहा है। ऐसा ही एक मामला कैलिफोर्निया में सामने आया, जहां 15 साल पहले अपने बेटे से बिछड़ी मां एक फेसबुक फोटो के जरिये उससे मिलने में कामयाब रही।
15 वर्ष पहले 3 वर्ष के जोनाथन का उसके पिता ने कथित रूप से अपहरण कर लिया था और वह उसे मैक्सिको लेकर चले गए थे। जोनाथन अब 18 वर्ष का हो गया है। गत वर्ष फेसबुक पर उसने अपने भाई के साथ अपनी बचपन की तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर पोस्ट करते हुए उसने सोचा था कि शायद इसकी मदद से उसकी मां होप हॉलैंड और उसका भाई सोशल नेटवर्किंग साइट पर उसे खोज ले।
इस साल जनवरी में फेसबुक पर हॉलैंड को दो छोटे-छोटे बच्चों की एक फोटो दिखी, जिसमें वे नहाते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद जोनाथन के एक दोस्त ने उन दोनों की बात कराई। जिसके बाद इस परिवार का पुनर्मिलन हो सका। हॉलैंड अपने बेटे से मिलने की घटना को चमत्कार मानती हैं और फेसबुक का धन्यवाद अदा करने से नहीं थक रही हैं। हॉलैंड ने कहा, ‘मैं खुश हूं। इसमें लंबा समय लगा।’ फिलहाल जोनाथन अब कैलिफोर्निया लौटने का मन बना रहे हैं।
अन्तर्राष्ट्रीय
सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली
नई दिल्ली। पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले शख्स अमीर सरफराज तांबा अज्ञात बंदूकधारियों ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक, अमीर सरफराज तांबा लाहौर के इस्लामपुरा इलाके में रहता था, जहां मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने उसके घर में घुसकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
सरबजीत सिंह की हत्या करने वाले अमीर सरफराज को लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी माना जाता था। सरफराज को ‘लाहौर के असली डॉन’ के नाम से जाना जाता था। सरफराज पाकिस्तान में कई संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त था और और सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त था। FIR में सरफराज के भाई जुनैद ने पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार जिक्र किया है।
जुनैद ने बताया कि जिस समय अज्ञात बंदूकधारी घर में घुसे, तब वह अपने भाई सरफराज के साथ घर में मौजूद था। जुनैद ने बताया कि वो ग्राउंड फ्लोर पर था, जबकि अमीर सरफराज ऊपर वाले फ्लोर पर था। दोपहर में करीब 12.40 बजे पर 2 अज्ञात लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसके घर पहुंचे। इसमें से एक व्यक्ति ने हेलमेट पहना था और दूसरे व्यक्ति ने मास्क लगाया था। दोनों ने घर में घुसते ही अमीर सरफराज पर 3 गोलियां चलाई और फरार हो गए।
गौरतलब है कि भारतीय नागरिक सरबजीत सिंह को पाकिस्तान ने जासूसी का आरोप लगाकर गिरफ्तार किया था। सरबजीत 30 अगस्त 1990 को गलती से पाक सीमा में चला गया था। तब पाक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था और इस्लामाबाद में हुए बम धमाकों के मामले में गिरफ्तार किया था। पाक पुलिस का दावा था कि भारत के तरनतारन के गांव भिखीविंड निवासी सरबजीत सिंह भारतीय एजेंसियों का जासूस है। कई सालों तक पाक जेल में बंद रखने के बाद पाक खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर अमीर सरफराज ने साल 2013 में जेल में सरबजीत की हत्या कर दी थी।
-
आध्यात्म2 days ago
आज होगी मां दुर्गा के अष्टम रूवरूप महागौरी की पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगी विशेष कृपा
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
जौनपुर की चुनावी जंग हुई रोचक, बसपा ने धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला को बनाया उम्मीदवार
-
प्रादेशिक3 days ago
सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई
-
उत्तराखंड2 days ago
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
-
नेशनल1 day ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
नेशनल1 day ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म1 day ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी