Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

फुटबाल विश्व कप-2018 के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद : ट्रॉसो

Published

on

फुटबाल विश्व कप, ट्रॉसो, समाचार एजेंसी सिन्हुआ, रियो डी जनेरियो

Loading

लीमा | पेरू के डिफेंडर मिगुएल ट्रॉसो का कहना है कि अगले सप्ताह फुटबाल विश्व कप क्वालीफायर में वेनेजुएला और उरुग्वे के खिलाफ होने वाले मुकाबलों में जीत से उनकी टीम के रूस में होने वाले विश्व कप टूर्नामेंट में प्रवेश की संभावनाएं फिर से जीवित हो उठेंगी।

फुटबाल विश्व कप, ट्रॉसो, समाचार एजेंसी सिन्हुआ, रियो डी जनेरियो

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वर्तमान में दक्षिण अमेरिकी जोन की 10 टीमों की सूची में पेरू काफी पीछे, आठवें स्थान पर है। जोन की शीर्ष चार टीमें सीधे क्वालिफाई कर लेंगी और पांचवें नंबर पर आने वाली टीम को प्लेआफ मैच खेलना होगा।

पेरू को क्वालिफाई करने के लिए छह अंकों की जरूरत है। विश्व कप क्वालीफायर में पेरू का वेनेजुएला से मुकाबला गुरुवार को मटुरिन में और इसके बाद मंगलवार को लीमा में उरुग्वे से होगा।

ट्रॉसो ने कहा, “हमारे लक्ष्य बड़े हैं। हमें छह अंकों की जरूरत है। इन्हें हासिल करना मुश्किल होगा, लेकिन हम जानते हैं कि हम इन अंकों को हासिल कर पाने में सक्षम हैं। हम यह भी जानते हैं कि हम कितना अच्छा खेल सकते हैं। यह हम पर ही निर्भर करता है।”

रियो डी जनेरियो के क्लब में दिसम्बर में शामिल होने के बाद से ही 24 वर्षीय खिलाड़ी ट्रॉसो ने अपना सकारात्मक प्रभाव बनाना शुरू कर दिया था।

 

खेल-कूद

आईपीएल से पहले अयोध्या पहुंचे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर केशव महाराज, राम लला के किए दर्शन

Published

on

Loading

अयोध्या। आईपीएल शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज अयोध्या पहुंचे और उन्होंने राम लला के दर्शन किए। उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। IPL 2024 में महाराज लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों की मदद करते नजर आएंगे और पूरे सीजन टीम के साथ रहेंगे। केशव महाराज काफी धार्मिक क्रिकेटर हैं। उन्होंने राम मंदिर में दर्शन के बाद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जय श्री राम, सभी को आशीर्वाद।”

इस साल की शुरुआत में ही केशव महाराज में राम मंदिर के दर्शन की इच्छा जताई थी। SA20 में वह लखनऊ सुपर जाइंट्स की सिस्टर फ्रेंचाइजी डरबन सुपर जाइंट्स का हिस्सा हैं। अक्सर देखा गया है कि महाराज जब मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं तो ‘राम सिया राम’ भजन प्ले किया जाता है। इस पर महाराज ने बताया था कि इससे उनका ध्यान क्रेंद्रित होता है।

महाराज ने कहा था, “भगवान में मेरी आस्था बहुत दृढ़ है। मैं हमेशा मानता हूं कि भगवान ने मुझे दृष्टिकोण और मार्गदर्शन दिया है और मुझे उस स्थिति में रखा है जहां मैं आज हूं। मैं हमेशा आभारी हूं और धन्यवाद देता हूं। मैं भगवान हनुमान और भगवान राम का भक्त हूं।”

Continue Reading

Trending