Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

बिजनेस

फास्ट्रैक और टाइटन ने पेश किए बिंदास सनग्लासेस

Published

on

Loading

नई दिल्ली। फैशन गैजेट ब्रांड फास्ट्रैक ने टाइटन के साथ मिलकर स्प्रिंग/समर 2017 के लिए सनग्लासेस की नई बेहद आकर्षक श्रृंखला उतारी है। फास्ट्रैक ने इस स्प्रिंग/समर श्रृंखला के सनग्लासेस की कीमत 995 रुपये से 2495 रुपये के बीच रखी है, जबकि टाइटन ने 2,195 रुपये से 4,095 रुपये की रेंज में सनग्लासेस उतारे हैं।

इस कलेक्शन में इस बार इन-हाउस विशेषज्ञों के डिजाइन को भी शामिल किया गया है। हार्ड एंगल्स, ज्योमेट्रिक शेप और मटल फिनिश चश्मों में तेजी से उभरता ट्रेंड बन रहा है और फास्ट्रैक सनग्लासेस इस ट्रेंड को कायम करने में अग्रणी है। फास्ट्रैक का स्प्रिंग/समर कलेक्शन नवीनतम अंतर्राष्ट्रीय ट्रेंड्स से प्रेरित है।

टाइटन सनग्लासेस के स्प्रिंग समर कलेक्शन के फीचर्स अपको गर्मियों में भव्य और सुरुचिपूर्ण लुक प्रदान करते हैं। इस कलेक्शन के आधे से ज्यादा सनग्लासेस की नई रेंज पोलराइज्ड लेंस से लैस हैं, वहीं कुछ शेड्स में फ्लैश मिरर के लेंस भी लगे हैं।

इस कलेक्शन में लुक के लिहाज से असाधारण गुणवत्ता और आराम का खास ध्यान रखा गया है, जो कभी भी स्टाइल से बाहर नहीं होगा।

बिजनेस

मुंबई बना एशिया के अरबपतियों की राजधानी, बीजिंग को पीछे छोड़ा

Published

on

Loading

मुंबई। मुंबई में अरबपतियों की संख्या बीजिंग से अधिक हो गई है। हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, मुंबई में 92 अरबपति हैं, जबकि बीजिंग में 91 अरबपति हैं। हालांकि चीन में भारत के 271 की तुलना में कुल मिलाकर 814 अरबपति हैं। ग्लोबल लेवल पर, मुंबई अब न्यूयॉर्क के बाद अरबपतियों के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, न्यूयार्क में अरबपतियों की संख्या 119 है। लिस्ट के मुताबिक, सात साल बाद लंदन 97 के साथ दूसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “मुंबई दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते अरबपतियों की राजधानी है, इस साल इसमें 26 अरबपति शामिल हुए और यह दुनिया में तीसरा व एशिया में अरबपतियों की राजधानी बन गया है। नई दिल्ली पहली बार शीर्ष 10 में शामिल हुई।” भारत की आर्थिक शक्ति उसकी अरबपति आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि से और भी अधिक रेखांकित हुई। देश में आश्चर्यजनक रूप से 94 नए अरबपति जुड़े, जो संयुक्त राज्य अमेरिका को छोड़कर किसी भी देश में सबसे अधिक है। कुल मिलाकर यहां 271 अरबपति हो गए। यह उछाल 2013 के बाद से सबसे ज्‍यादा है और भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ते आत्मविश्‍वास का प्रमाण है।

2024 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अरबपतियों की संचयी संपत्ति चीन की प्रति अरबपति औसत संपत्ति (3.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर बनाम 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर) को पार करते हुए 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि उद्योग के लिहाज से फार्मास्युटिकल क्षेत्र 39 अरबपतियों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग (27) और रसायन क्षेत्र (24) का स्थान है। सामूहिक रूप से भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 1 खरब डॉलर के बराबर है, जो वैश्विक अरबपतियों की संपत्ति का 7 फीसदी है, जो देश के पर्याप्त आर्थिक प्रभाव को दर्शाता है।

Continue Reading

Trending