Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्लास्टिक सर्जरी की खबरों पर आयशा टाकिया ने तोड़ी चुप्पी

Published

on

Loading

मुंबई। अभिनेत्री आयशा टाकिया आजमी ने सोशल मीडिया पर उनके प्लास्टिक सर्जरी कराए जाने के संबंध में उड़ रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर वायरल हुई है, जिसमें उनके होंठ सूजे हुए नजर आ रहे हैं।

आयशा एक कार्यक्रम में शामिल हुईं, जहां उनके सूजे हुए होठों और गालों को देखकर लोग हैरान रह गए। उन्होंने अभिनेत्री द्वारा प्लास्टिक सर्जरी कराए जाने का कयास लगाना शुरू कर दिया। बाद में उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी और उनके चेहरे में आए बदलाव को लेकर कई बातें बनने लगीं।

आयशा ने इस संबंध में जवाबी पलटवार करते हुए शुक्रवार रात इंस्टाग्राम पर अपनी एक क्रिप्टिक (चेहरा थोड़ा छिपा हुआ) तस्वीर जारी करते हुए लिखा, “आप दुनिया में पका हुआ रसीला आडू बन सकते हैं और अभी भी कुछ लोग ऐसे भी हैं जो आडू से नफरत करते हैं।” उन्होंने बाद में एक सेल्फी भी पोस्ट की।

फिल्म ‘वांटेड’ की अभिनेत्री ने कहा कि किसी को भी अपना आत्माविश्वास कम करने का मौका मत दीजिए और खुद से प्यार कीजिए।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending