Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा को सताने लगी बॉलीवुड की याद

Published

on

Loading

Priyanka chopraमुंबई। वर्तमान में अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक ‘क्वांटिको’ से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने अभिनय की छाप छोड़ रहीं भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को इन दिनों हिन्दी फिल्मों की याद आ रही है और वह जल्द से जल्द हिन्दी फिल्म करना चाहती हैं।

प्रियंका ने ट्विटर पर मंगलवार को सवाल-जवाब सत्र में एक प्रशंसक द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह बॉलीवुड को याद करती हैं, कहा, हां, मैं हिंदी फिल्मों को बहुत याद करती हूं। अगली फिल्म में काम करने का इंतजार नहीं कर सकती। एक अन्य प्रशंसक द्वारा यह पूछे जाने पर कि दूसरी बार पीपुल्स च्वाइस अवार्ड में शामिल होने पर कैसा महसूस कर रही हैं, प्रियंका ने कहा कि यह उनके लिए शानदार व गौरवपूर्ण अनुभूति है।

प्रशंसक द्वारा यह पूछे जाने पर कि बॉलीवुड में वह कौन-सी भूमिका निभाना चाहती हैं, प्रियंका ने कहा कि वह पर्दे पर एक एरोनॉटिकल इंजीनियर बनना चाहती हैं।

उल्लेखनीय है कि 34 वर्षीय अभिनेत्री वर्तमान में अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। यह फिल्म अगले साल 26 मई को रिलीज होगी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending