Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रियंका का वादा, जल्द लौटेगी एलेक्स पेरिस

Published

on

Loading

मुंबई। अमेरिकी टीवी श्रृंखला ‘क्वांटिको’ के दूसरे सीजन की शूटिंग खत्म करने के बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इसके तीसरे सीजन को लेकर उत्साहित हैं। प्रियंका ने मंगलवार को ट्वीट किया, “‘क्वांटिको’ सीजन-3 में लिए जाने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। उन सभी को बधाई जिन्होंने इसे किया! एलेक्स पेरिस जल्द ही लौटेगी।”

अभिनेत्री ने प्यार और समर्थन देने के लिए अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने लिखा, “और..’क्वांटिको’ सीजन-2 की शूटिंग खत्म। हमेशा प्यार और समर्थन देने के लिए प्यारे दर्शकों का शुक्रिया।”

इस श्रृंखला के दूसरे सीजन में एलेक्स पेरिस के रूप में प्रियंका सीआईए की ट्रेनिंग लेती नजर आईं। बड़े पर्दे पर प्रियंका आगामी हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में ड्वेन जॉनसन और जैक एफ्रॉन के साथ नजर आएंगी।

इस फिल्म में वह विक्टोरिया लीड्स के रूप में नकारात्मक किरदार में नजर आएंगी। यह 1990 के दशक के लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘बेवॉच’ का रूपांतरण है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending