Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत व ब्रिटेन के संबंधों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी महत्वपूर्ण : मोदी

Published

on

Loading

modi

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत के ब्रिटेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों को 21वीं सदी की ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था (नॉलेज इकोनॉमी) को सही ढंग से परिभाषित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

मोदी ने भारत, ब्रिटेन प्रौद्योगिकी (टेक) सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान कहा,”उद्यमशीलता, विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार की भारत व ब्रिटेन के संबंधों में महत्वपूर्ण भूमिका है।”

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सौर ऊर्जा से संचालित भारत-ब्रिटेन स्वच्छ ऊर्जा आरएंडडी केंद्र की स्थापना के लिए सहमति बनी है। इस केंद्र की स्थापना के लिए दोनों देश एक करोड़ पाउंड का निवेश करेंगे।

उन्होंने कहा कि 1.5 करोड़ पाउंड के संयुक्त निवेश के साथ नई एंटी-माइक्रोबायल रेजिस्टेंस परियोजना पर भी सहमति बन गई है।

मोदी ने कहा, “आज, विश्व एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां प्रौद्योगिकीय उन्नति परिवर्तनशील है। यह जरूरी है कि भारत और ब्रिटेन 21वीं सदी की ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था को विकसित करने के लिए मिलकर काम करें।”

उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक माहौल में दोनों देशों के समक्ष आर्थिक चुनौतियां हैं जिससे व्यापार और वाणिज्य प्रभावित हुआ है।

उन्होंने कहा, “दोनों देशों के समक्ष आर्थिक चुनौतियां हैं जिनसे व्यापार एवं वाणिज्य सीधे तौर पर प्रभावित हुआ है। हम दोनों को मिलकर नए अवसरों का सृजन करना चाहिए।”

मोदी ने थेरेसा मे को प्रधानमंत्री बनने के बाद सबसे पहले भारत की यात्रा करने के लिए धन्यवाद दिया।

मोदी ने कहा, “हमें शिक्षा और अनुसंधान अवसरों में युवा लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना चाहिए।”

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending