Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पूर्व एयर चीफ मार्शल की गिरफ्तारीः क्या अब चलेगी संसद

Published

on

अगस्टा वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाला, एसपी त्यागी की गिरफ्तारी, यूपीए सरकार

Loading

अगस्टा वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाला, एसपी त्यागी की गिरफ्तारी, यूपीए सरकार

sp tyagi arrested

अगस्टा वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर घोटाले में पूर्व वायुसेनाध्यक्ष एसपी त्यागी समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सवाल उठने लाजिमी हैं. यूपीए सरकार के दौरान हुए इस घोटाले में त्‍यागी के तमाम राजनैतिक आकाओं के फंसने की आशंका के बीच यह सवाल भी उठने लगा है कि क्‍या इस गिरफ्तारी के बाद संसद चलेगी?

नोटबंदी पर संसद में आक्रामक दिख रही कांग्रेस के तेवर क्या इसके चलते कुछ ढीले पड़ेगे?  क्या अब त्‍यागी के राजनीतिक आकाओं पर भी शिकंजा कसा जाएगा? क्या ये गिरफ्तारियां यूपीए की मुसीबतें बढ़ाने वाला है?

ये तमाम सवाल इसलिए अहम हो गए हैं क्योंकि इस घोटाले में सीबीआई जांच अब इसी दिशा में बढ़ती नजर आ रही है। जांच के दौरान सीबीआई को पता चला कि त्यागी भाइयों ने रिश्वत की रकम से प्रॉपर्टी खरीदने के मकसद से बेनामी फर्म बनाई थीं। ऐसी 5 बेनामी फर्म्स का सीबीआई को पता चला है। सीबीआई ने आरोपियों से पूछताछ के लिए सवालों की लिस्ट तैयार कर ली है।

दरअसल रिटायरमेंट के बाद एसपी त्यागी का दो बार इटली जाना सीबीआई को शुरू से ही खटक रहा था। उन दौरों की जांच में भी सीबीआई को अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।

सीबीआई ने अपनी शुरुआती जांच में पाया था कि पूर्व वायुसेनाध्यक्ष एसपी त्यागी ने अगुस्टा वेस्टलैंड सौदे में दलालों से रिश्वत ली थी। यह बात सामने आने के बाद से सीबीआई त्यागी की संपत्ति, बैंक और खासकर 2004-05 के बाद की प्रॉपर्टी की जांच कर रही थी।

आरोपियों पर लगभग 3,600 करोड़ रुपये में वीवीआइपी के लिए 12 हेलीकाप्टरों की खरीद सुनिश्चित करने के लिए 423 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। सीबीआई ने एफआईआर में एसपी त्यागी पर आपराधिक षडयंत्र रचने और अपने पद का गलत फायदा उठाने का आरोप लगाया है।

सीबीआई के मुताबिक मिडलमेन गुइडो हास्चके और कार्लो गेरोसा ने त्यागी के भाइयों (जूली, डोकसा और संदीप) तक रिश्वत पहुचाई थी। प्रवर्तन निदेशालय ने भी इस साल अप्रैल में एसपी त्यागी को समन भेजा था। मई में सीबीआई ने वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले के सिलसिले में पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी से कई दौर की पूछताछ की थी।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending