Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

पीक सीजन में भी मिलेगा ट्रेन का टिकट, जानिए कैसे

Published

on

ट्रेन टिकट, रेल मंत्रालय,  स्पेशल ट्रेनें 

Loading

 

नई दिल्‍ली। गर्मियों की छुट्टियों में अपने गांव जाना है या फिर टूअर के लिए कहीं जाना है, पर आपको टेंशन होगी ट्रेन टिकट की। आखिर इतने कम दिनों में कैसे मिलेगा ट्रेन का टिकट, पर रेल मंत्रालय ने इसका खास इंतजाम किया है। बस आपको एक्सप्रेस और सुपरफास्ट का मोह छोड़ना होगा।

ट्रेन टिकट, रेल मंत्रालय,  स्पेशल ट्रेनें 

फिर थोड़े पैसे खर्च कर आप कंफर्म ट्रेन टिकट ले सकेंगे। रेल मंत्रालय ने इस गर्मी के मौसम में 200 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, लेकिन इन ट्रेनों में टिकट पाने के लिए आपको सामान्य से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। ये ट्रेनें दिल्ली, मुंबई, जम्मू, देहरादून, अंबाला, चंडीगढ़, बनारस और काठगोदाम रूट पर चलेंगी।

 जनसाधारण, एक्सप्रेस स्पेशल और सुविधा ट्रेनें चलाने का फैसला लिया गया। जनसाधारण ट्रेनों में कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। सुविधा ट्रेनों में सीटें भरने के हिसाब से किराया लगेगा और किराया तीन गुना तक बढ़ेगा।

गर्मियों के लिए ये स्पेशल ट्रेनें जुलाई तक चलेंगी। इन ट्रेनों के लिए काउंटर से लिया गया टिकट आप 139 पर कॉल करके भी कैंसिल करा सकते हैं। ट्रेन देर रात को है तो आप सुबह जाकर भी टिकट कैंसिल कराकर रिफंड हासिल कर सकते हैं। खास बात ये है कि इन ट्रेनों में सीटें खाली रहने पर ट्रेन छूटने से 45 मिनट पहले दूसरा चार्ट भी निकाला जाएगा।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending