नेशनल
पीएम मोदी ने 29वीं बार देशवासियों से की मन की बात
नई दिल्ली । पीएम नरेंद्र मोदी ने 29वीं बार रेडियो कार्यक्रम मन की बात करते हुए जनता द्वारा इसमें ढेरों सुझाव और अपने विचार भेजने के लिए आभार जताया।
पीएम ने हाल ही में एक साथ 104 उपग्रहों का एक साथ प्रक्षेपण करने के लिए इसरो की सराहना की। उन्होंने कहा कि इसरो के इस चमत्कार से पूरे विश्व में देश का मान बढ़ा है। पीएम समय-समय पर मन की बात के माध्यम से जनता को संबोधित किया करते हैं।
मुख्य बातें-
- नकद से निकलकर डिजिटल की ओर बढ़ रहे हैं हम, डिजिटल लकी ड्रॉ योजना को भी भारी समर्थन प्राप्त हुआ है
- डिजिटल पेमेंट देश के लिए शुभ संकेत है
- कार चालक शब्बीर भाई को 1 लाख रुपए का इनाम मिला
- 14 अप्रैल को बहुत बड़ा लकी ड्रॉ होने वाला है, हमें 125 करोड़ हाथों तक BHIM ऐप पहुंचाना है
- अर्थव्यवस्था में कृषि का बड़ा योगदान है, इस साल बंपर उत्पादन भी हुआ है
- किसानों ने इस साल रिकॉर्ड उत्पादन किया है, जो अब तक पहले कभी नहीं हुआ था
- किसान अनाज के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा दालहनों की भी खेती करें, देश को राहत मिलेगी
- स्वच्छता को लेकर हैदराबाद में प्रशासनिक अधिकारियों ने बहुत अच्छा काम किया
नेशनल
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।
इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।
जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश