Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर, बनासकांठा में रैली में किसानों का बढ़ाया उत्साह

Published

on

Loading

Modi in banaaskathaअहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के अपने एक दिन के दौरे में बनासकांठा जिले में किसानों की एक रैली को संबोधित किया और साथ ही डेयरी कंपनी अमूल की एक चीज फैक्ट्री का उद्घाटन किया।

ये चीज फैक्ट्री करीब साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुई है। पीएम मोदी डीसा में एयरपोर्ट के पास ही एक बड़ी सभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपके बीच में प्रधानमंत्री के रूप में नहीं, इस धरती की संतान के रूप में आया हूं। इस मिट्टी ने मुझे बड़ा किया है। बनासकांठा के विकास के लिए मैंने भी काफी संघर्ष किया है। यहां के किसानों ने रेगिस्तान को सोना बनाया है जिसके लिए मैं उन्हें सलाम करता हूं। उन किसानों की वजह से ही यहां श्वेत क्रांति आयी है।

डीसा में सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से गांधीनगर के लिए रवाना होंगे। गांधीनगर हेलिपैड से वो बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय कमलम जाएंगे।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending