उत्तराखंड
पासपोर्ट मामले में कोर्ट में पेश हुए आचार्य बालकृष्ण
देहरादून। पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण शुक्रवार को फर्जी दस्तावेजों पर एक पासपोर्ट हासिल करने के आरोप के एक मामले में अदालत में उपस्थित हुए। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने इससे पहले उन्हें अदालत के समक्ष 30 नवंबर को हाजिर होने का निर्देश दिया था। लेकिन उनके नेपाल यात्रा की योजना के लिए समय देने के आग्रह पर अदालत ने समय सीमा में विस्तार देने की अनुमति दी।
अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (द्वितीय) ने अब अगली सुनवाई के लिए 21 दिसंबर की तारीख तय की है। आचार्य बालकृष्ण योगगुरु के करीबी सहयोगी हैं।
अदालत ने उनके खिलाफ एक गैर-जमानती वारंट जुलाई 2012 में जारी किया था। इसे लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उत्तराखंड के हरिद्वार से उन्हें गिरफ्तार किया था।
उत्तर प्रदेश के खुर्जा कॉलेज के प्राचार्य ने बाद में खुद आत्मसमर्पण कर दिया था, जहां से ये फर्जी दस्तावेज खरीदे गए थे। बालकृष्ण को उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने 17 अगस्त, 2012 को जमानत पर रिहा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड कांग्रेस सरकार बदले की भावना से उनको निशाना बना रही है।
उत्तराखंड
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।
रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।
रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर