Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

लाइफ स्टाइल

पाचन शक्ति बढ़ाने के लिए इनका करें सेवन!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाचन शक्ति आपकी जीवनशैली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसलिए स्वस्थ शरीर पाने के लिए पाचन शक्ति में सुधार लाना बेहद जरूरी है। आहार में नींबू, लहसुन, दलिया को शामिल करके चयापचय को बढ़ाया जा सकता है।

ओरिफ्लेम इंडिया की पोषण विशेषज्ञ सोनिया नारंग ने ज्यादा प्रयास किए बिना चयापचय सुधारने के लिए आहार में शामिल किए जाने वाले खाद्य पदार्थो के बारे में ये जानकारियां दी है :

ग्रीन टी : चयापचय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है, इसमें कैटेचिन पोलीफेनॉल्स पाई जाती है। इसमें कैलोरी नहीं होती और यह विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी और विटामिन बी युक्त होती है, जो मैगनीज का अच्छा स्रोत होती है। यह भूख को कम करती है और रक्त का थक्का बनने से रोक कर खराब कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करती है। यह दिल की बीमारियों से बचाती है।

एग व्हाइट (अंडे का सफेद हिस्सा) : इसमें अमीनो एसिड होता है जो चयापचय को बढ़ाता है, यह वसा, कैलोरी और कोलेस्ट्रॉल मुक्त होता है। यह प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, उत्तकों का मरम्मत करता है। यह हड्डियों, मांसपेशियों और कोशिकाओं के ब्लॉक को निर्मित करता है। एग व्हाइट में विटामिन बी2 भी होता है जो चयापचय क्रियाओं को बढ़ाने में सहायक होता है।

नींबू : यह एक प्राकृतिक डिटॉक्सीफायर है। यह लीवर व शरीर से विषाक्त पदार्थो को बाहर निकाल देता है।

दलिया : यह एक स्वास्थ्प्रद नाश्ता होता है। दलिया में फाईबर ज्यादा होता है, जो पाचन के लिए फायदेमंद है। दलिया विटामिन बी1, बी5 और बी6 पाया जाता है।

अदरक : तीन घंटे में चायपचय क्रिया को 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकता है। यह माहवारी के दौरान होने वाली दर्द व ऐंठन, दिल की बीमारियों, सर्दी व फ्लू, यात्रा से हुई थकान और मार्निग सिकनेस को दूर करता है।

बादाम : इसमें फैटी एसिड होता है, जो चयापचय को बढ़ाता है। विटामिन ई से भरपूर होने के कारण यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

ब्रोकोली : यह कैल्शियम और विटामिन सी से भरपूर होने के कारण चयापचय को बढ़ाता है। इसमें कम कैलोरी होता है और इसमें विटामिन ए और विटामिन के भी पाया जाता है।

पालक : स्वास्थ्य को लिए बहुत फायदेमंद होता है। विटामिन के युक्त होने के कारण इसकेसेवन से हड्डियां मजबूत रहती हैं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन ए से आंखों की रोशनी बढ़ती है। पालक आयरन, मैग्नीज कॉपर और जिंक जैसे खनिज पदार्थो का अच्छा स्रोत होता है।

लहसुन : वसा को कम कर चयापचय क्रिया को बढ़ाता है, इसके सेवन से मुंहासों, दाग धब्बों से छुटकारा मिलता है, यह कैंसर से बचाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। यह विटामिन बी6 और विटामिन सी से समृद्ध होता है।

सेब : इसमें पाया जाने वाला पेक्टिन चयापचय क्रिया को बढ़ाता है। क्वेरसेटिन, एपिकेटेचिन, प्रोसियानिडिन बी2 और विटामिन सी युक्त होने के कारण यह एक प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है।

लाइफ स्टाइल

तेजी से बढ़ रही है दिल की बीमारियों के चलते मौत, करें ये उपाय

Published

on

By

Death due to heart diseases increasing

Loading

नई दिल्ली। भारत में दिल की बीमारियों के कारण होने वाली मौतों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हाई कॉलेस्ट्रॉल, धूम्रपान एवं आनुवंशिक कारणों से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ रही है। दक्षिण-पूर्वी एशियाई आबादी में आनुवंशिक रूप से दिल की बीमारियों की संभावना अधिक होती है। दिल को सुरक्षित रखने के लिए कुछ उपाय हैं, जिसे अपनाकर आप दिल की बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

सेहतमंद आहार लें

संतुलित और सेहतमंद आहार का सेवन करने से शरीर को सही पोषण मिलता है। जंक फूड में फैट, नमक और चीनी बहुत अधिक मात्रा में होती है, जो समय के साथ हमारे दिल को बीमार बना देती है। अक्सर लोग बिना सोचे समझे प्रोसेस्ड फूड का सेवन करते हैं क्योंकि उन्हें यह बहुत आसान लगता है, लेकिन इस तरह का भोजन हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। हमारे आहार में पर्याप्त मात्रा में कैलोरीज, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और लो सैचुरेटेड फैट होने चाहिए।

गतिहीन जीवनशैली से बचें

बहुत से लोग नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते। आज हममें से लाखों लोग ऐसी नौकरियां करते हैं, जिसके लिए उन्हें घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना पड़ता है। व्यायाम की कमी व्यक्ति के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। यह मोटापे को जन्म देती है, जिसके कारण व्यक्ति धीरे धीरे डायबिटीज, हाइपरटेंशन और दिल की बीमारियों का शिकार बन जाता है।

शारीरिक रूप से सक्रिय

व्यायाम दिल को तंदुरुस्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्डियो व्यायाम से दिल की पम्प करने की क्षमता बढ़ती है और दिल की मांसपेशियां तंदुरुस्त बन जाती हैं। नियमित व्यायाम करने से रक्तचाप नियन्त्रण में रहता है, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होते हैं और ब्लड शुगर भी नियन्त्रित रहती है।

तनाव से बचें

तनाव आज हम सभी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, खासतौर पर ज्यादातर शहरी लोग अपने काम को लेकर तनाव में रहते हैं। जब आपका शरीर तनाव में रहता है, तो इसका असर शरीर के हर अंग पर पड़ता है। तनाव के समय शरीर में एड्रिनलिन हॉर्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, अगर ऐसा नियमित रूप से होने लगे तो दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

अच्छी और गहरी नींद

समय की कमी के कारण बहुत से लोग अपनी नींद को कम कर काम करने लगते हैं। वे अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नींद से समझौता करते हैं जो सेहत के लिए खास तौर पर दिल के लिए खतरनाक है। 7-8 घंटे से कम नींद लेने से दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें

धूम्रपान और शराब का सेवन किसी भी सेहत के लिए अच्छा नहीं है। आजकल विकासशील देशों में धूम्रपान का चलन तेजी से बढ़ रहा है। जो दिल के लिए नुकसानदायक है। यहां तक कि अगर आपके आस-पास कोई व्यक्ति धूम्रपान करता है तो वह भी आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं। धूम्रपान छोड़ने के लिए परिवार और दोस्तों के सहयोग की जरूरत होती है। इसकी आदत छोड़ने के लिए निकोटीन पैच या ई-सिगरेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच

नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराकर आप दिल की बीमारियों के खतरे से बच सकते हैं। क्योंकि ऐसा करने से अगर आपको कोई समस्या है तो समय पर उसका निदान हो जाएगा और समय रहते इलाज शुरू कर बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकेगा। इसलिए नियमित रूप से अपनी जांच करवाते रहें और अपने स्वास्थ्य को मॉनिटर करते रहें।

Death due to heart diseases increasing, Death due to heart diseases increasing latest news, Death due to heart diseases increasing news,

डिस्क्लेमर: उपरोक्त जानकारी एक सूचना मात्र है. अपनाने से पहले सम्बंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

Continue Reading

Trending