Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पाक से बातचीत के लिए आगे आया भारत, अप्रैल में आएगा पाकिस्तानी शिष्टमंडल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में जमीं बर्फ जल्दी ही पिघल सकती है। अगले महीने इंडियन कोस्ट गार्ड और पाकिस्तान मरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी (पीएमएसए) के बीच बैठक संभव है। इससे पहले इन दोनों के बीच पिछले साल जुलाई में बैठक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत-पाक की यह बैठक 15 अप्रैल के आसपास भारत में हो सकती है। उरी हमले के बाद यह पहला मौका होगा, जब किसी बड़े स्तर पर दोनों पक्ष आमने-सामने होंगे।

बातचीत के लिए पाकिस्तानी टीम भारत आनेवाली है। इसके लिए दोनों पक्ष वार्ता की तारीख तय करने में जुटे हैं। भारत की कोशिश है कि आतंकवाद के मुद्दे पर वो पीछे हटनेवाला नहीं है, लेकिन जरूरी मुद्दे पर बातचीत संभव है।

पिछले वर्ष पठानकोट हमले के बाद दोनों देशों में जांच के लिए जब सहमति बनी थी, तब इंडियन कोस्ट गार्ड ने पाकिस्तान का दौरा किया था। हालांकि इसके बाद लगातार बॉर्डर पर गोलीबारी और उरी हमले के बाद दोनों देशों में बातचीत काफी हद तक बंद हो गई थी।

पाक ने 100 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
पाकिस्तानी अधिकारियों ने रविवार को कथित तौर पर समुद्री सीमा का उल्लंघन करने वाले 100 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाकिस्तान की ‘मैरिटाइम सिक्योरिटी एजेंसी’ के हवाले से कहा है कि भारतीय मछुआरों की 19 नौकाएं भी जब्त कर ली गई हैं। पुलिस के अनुसार, एमएसए अधिकारियों ने आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए भारतीय मछुआरों को पुलिस को सौंप दिया। अब सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

भारत और पाकिस्तान अक्सर एकदूसरे की समुद्री सीमाओं के उल्लंघन के आरोप में एकदूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि भारतीय मछुआरे लगातार पाकिस्तान की इंडस डेल्टा समुद्री इलाके में घुसपैठ करते रहते हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending