मुख्य समाचार
पश्चिम बंगाल में तीन लश्कर आतंकवादियों को मौत की सजा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की एक फास्ट ट्रैक अदालत ने देश में भीषण हमलों की साजिश रचने के दोषी लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को शनिवार को मौत की सजा सुनाई। बनगांव के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बिनय कुमार पाठक ने पाकिस्तान के कराची निवासी मोहम्मद युनूस व मोहम्मद अब्दुल्ला तथा एक भारतीय नागरिक मोहम्मद मुजफ्फर अहमद को देश के खिलाफ युद्ध छेडऩे को लेकर मौत की सजा सुनाई।
लश्कर-ए-तैयबा के अन्य आतंकवादियों के साथ तीनों को साल 2007 में उत्तरी 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर उस वक्त पकड़ा गया था, जब वे भारत में घुसने का प्रयास कर रहे थे।
अदालत ने बीते सोमवार को तीनों को धारा 121 (भारत के खिलाफ युद्ध छेडऩा या ऐसा करने का प्रयास करना) व 121 ए (धारा 121 के तहत दंडनीय अपराध करने की साजिश) के तहत दोषी करार दिया।
अहमद जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग का निवासी है। लश्कर-ए-तैयबा का एक अन्य आतंकवादी शेख नईम उर्फ समीर महाराष्ट्र के औरंगाबाद का निवासी है, जो साल 2013 से ही पुलिस की हिरासत से फरार है।
चारों आतंकवादियों ने ढाका के मून होटल में भारत में भीषण हमलों को अंजाम देने की साजिश रची।
उन्हें अप्रैल 2007 में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गिरफ्तार किया था और बाद में पश्चिम बंगाल पुलिस के खुफिया विभाग को सौंप दिया था।
नेशनल
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।
इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।
जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश