नेशनल
आरोपों पर मनमोहन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कभी नहीं किया पद का दुरुपयोग
नई दिल्ली| देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने बुधवार को अपनी सरकार के खिलाफ ‘भ्रष्टाचार’ और ‘नीतिगत अपंगता’ के लगाए जा रहे आरोपों के जवाब में कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है और उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल कभी स्वयं को या अपने परिवार तथा मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए नहीं किया।
मनमोहन ने यहां भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “मैं पूरी विनम्रता से कहना चाहता हूं कि मैंने अपने पद का इस्तेमाल कभी स्वयं को या अपने परिवार तथा मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए नहीं किया। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के खिलाफ ‘नीतिगत अपंगता’ के आरोप सरासर ‘गलत’ हैं।
उन्होंने कहा, “जब हमारी सरकार ने सत्ता छोड़ी, उस वक्त भारत दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था था।” मनमोहन ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बार-बार भ्रष्टाचार को उठाती है।”
नेशनल
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।
शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान
अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन