Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नौकरी का झांसी देकर धंधा करा रहा था बीजेपी नेता

Published

on

Loading

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी में स्थित एक घर में पुलिस की साइबर शाखा ने गुरुवार रात दी गई दबिश में नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया और नौ युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा अनुसूचित मोर्चा का मीडिया प्रभारी नीरज शाक्य भी है, जिसे पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

साइबर शाखा के सूत्रों के अनुसार, “शिकायत मिली थी कि नौकरी का झांसा देकर कुछ लोग बाहरी लड़कियों को देह व्यापार के काम में लगा रहे हैं। इसी पड़ताल के बाद पुलिस ने नौ लोगों को पॉश इलाके अरेरा कॉलोनी ई-सात के एक मकान से पकड़ा। पुलिस ने कुछ लड़कियों को भी मुक्त कराने का दावा किया है।”

सूत्रों के अनुसार, “इस गिरोह के सदस्य होटल, ब्यूटी पार्लर आदि स्थानों पर अच्छी नौकरी का प्रलोभन देकर युवतियों को भोपाल बुलाते थे और उसके बाद नौकरी के नाम पर ग्राहकों से मुलाकात कराकर देह व्यापार के धंधे में उतार देते थे। ये आरोपी अश्लील वेबसाइट भी चलाते थे। पुलिस ने जिन नौ आरोपियों को पकड़ा है, उनमें भाजपा अनुसूचित मोर्चा का मीडिया प्रभारी नीरज शाक्य भी है।”

भाजपा ने शुक्रवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने अनुसूचित मोर्चा के नीरज शाक्य को अनैतिक कार्य में लिप्त पाए जाने की सूचना मिलने के बाद तुरंत प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending