नेशनल
नजीब की तलाश में दिल्ली पुलिस जेएनयू परिसर पहुंची
नई दिल्ली | जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के लापता छात्र नजीब की तलाश में सोमवार को दिल्ली पुलिस विश्वविद्यालय परिसर पहुंची। नजीब पिछले दो महीने से लापता है। इस दौरान पुलिस ने खोजी कुत्तों की सहायता से लापता नजीब का सुराग पाने के लिए विश्वविद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों की तलाशी ली। छात्र के लापता होने के बाद उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिलने के कारण विश्वविद्यालय में लगातार विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं।
पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) रवींद्र यादव ने कहा, “नजीब का सुराग पाने के लिए जेएनयू के विभिन्न हिस्सों में तलाशी अभियान जारी है, ताकि उसका पता लगाया जा सके।”
नजीब का कोई भी सुराग पाने में विफल होने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की है। 15 अक्टूबर की रात लापता होने से पहले नजीब की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्यों के साथ नोकझोंक हुई थी। एबीवीपी ने हालांकि नजीब की गुमशुदगी में किसी प्रकार की संलिप्तता से इनकार किया है।
पुलिस ने नजीब का सुराग देने वाले को ईनाम की राशि पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने पुलिस को नजीब का पता लगाने के लिए पूरे विश्वविद्यालय को छान मारने का निर्देश दिया है।
न्यायालय ने यह भी कहा कि पुलिस जामिया मिलिया विश्वविद्यालय की भी तलाशी लेने के लिए स्वतंत्र है, जहां कथित तौर पर एक ऑटो रिक्शा चालक ने नजीब को छोड़ा था।
नेशनल
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।
इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।
जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार