Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दिशा पटानी ने किया गजब, कैलेंडर फोटोशूट के लिए हुईं टॉपलेस

Published

on

Loading

disha-pataniमुंबई। अभिनेत्री दिशा पटानी जिन्होंने साल २०१६ में ‘एम. एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ से बॉलीवुड़ में शुरुआत की थी। उन्होंने प्रसिद्ध फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के सालाना कैलेंडर के लिए टॉपलेस पोज दिया है।

दिशा ने इस फोटोशूट का एक फोटो बुधवार को अपने ट्विटर एकाउंट पर साझा किया। इस फोटो में दिशा अपना बायां पैर उठाए बैठी नजर आ रही है, जबकि अपनी छाती को उन्होंने अपने हाथों से ढंक रखा है। इस तस्वीर में वे केवल काले रंग की अंडरवेयर और बूट पहनी नजर आ रही हैं।

इस तस्वीर का शीर्षक उन्होंने लिखा है- डब्बू रतनानी कैलेंडर २०१७, मेकअप- जोश, हेयर- शेंकी, फोटोग्राफर- डब्बू रतनानी।

इस कैलेंडर में कुल २४ हस्तियां नजर आएंगी, जिनमें अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान, रितिक रोशन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्य राय बच्चन, रणवीर सिह, अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, विद्या बालान, आलिया भट्ट, फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, वरूण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, टाइगर श्रॉफ, परिणीति चोपड़ा, सोनाक्षी सिन्हा, सन्नी लियोन, संजय दत्त, अनुष्का शर्मा, जैकलीन फर्नाडीस, श्रद्धा कपूर और कृति सेनन शामिल हैं।

वहीं, दिशा की अगली फिल्म ‘कुंग फू योगा’ जल्द ही रिलीज होनेवाली हैं, जिसमें वे महान अभिनेता जैकी चान के साथ नजर आएंगी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending