प्रादेशिक
दिल्ली : 2 दिन में चिकनगुनिया से 4 की मौत
नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी स्थित सर गंगा राम अस्पताल में मंगलवार की शाम चिकनगुनिया से एक 75 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। इससे पहले मच्छर जनित इस बीमारी से तीनों लोगों की मौत सोमवार को हुई थी, जिनकी उम्र 60 साल से ऊपर थी। प्रकाश कालरा नामका मरीज मथुरा का निवासी था। चिकनगुनिया की वजह स पैदा हुई जटिलता के कारण किडनी फेल होने से उसकी मौत हुई।
इससे पहले अस्पताल ने सोमवार को इस बीमारी से तीन लोगों की मौत की की पुष्टि की थी। अस्पताल के मुताबिक, 65 वर्षीय आर.पांडे को 11 सितंबर को गाजियाबाद के यशोधरा अस्पताल से गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनकी सोमवार सुबह मौत हो गई।
अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पांडे को चिकनगुनिया से पीड़ित पाया गया था और उनके शरीर में विषाणु की संख्या बेहद अधिक थी। चिकनगुनिया के कारण उन्हें सेप्सिस हो गया था, जिसके कारण 12 सितंबर को तड़के 4.30 बजे उनकी मौत हो गई।”
चिकनगुनिया के एक अन्य मरीज 61 वर्षीय उदय शंकर की सोमवार दोपहर को मौत हो गई। अधिकारी ने कहा, “द्वारका निवासी शंकर को 11 सितंबर को गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चिकनगुनिया के कारण 12 सितंबर को उनकी मौत हो गई। बीते आठ सितंबर को ओपीडी में उनकी चिकनगुनिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।”
चिकनगुनिया के कारण 62 वर्षीय अशोक चौहान की भी मौत हो गई। नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक, डेंगू के 1,158, चिकनगुनिया के 1,057 तथा मलेरिया के 21 मामले सामने आए हैं। लेकिन अस्पतालों द्वारा जारी आंकड़े कुछ और ही बयां करते हैं।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने अंतिम सप्ताह तक चिकनगुनिया के 900 से अधिक मामलों की पुष्टि की थी। सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल में छह मौतें हो चुकी हैं। एक सितंबर से लेकर अब तक डेंगू से पांच, जबकि चिकनगुनिया से एक मौत हुई है।
चिकनगुनिया से पीड़ित 30 वर्षीय एक व्यक्ति की नौ सितंबर को मौत हो गई थी। एम्स के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “पीड़ित की नौ सितंबर को चिकनगुनिया से मौत हो गई। वह पूर्वी दिल्ली का निवासी था।”
मौतों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। दिल्ली सरकार ने इसका संज्ञान लेते हुए मंगलवार को बुखार पीड़ितों के लिए अस्पतालों 1000 अतिरिक्ति बिस्तरों की घोषणा की। इसके साथ ही लोगों की सूचना मुहैया कराने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया।
ये बेड राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, जनकपुरी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और दीपचंद बंधु अस्पताल में मुहैया कराए जाएंगे। सरकार ने एक 011-22307145 के साथ एक नियंत्रण कक्ष की भी घोषणा की है। सरकार ने 24 घंटे काम करने वाले 26 अस्पतालों में केवल बुखार के लिए समर्पित फीवर क्लिनिक स्थापित किए हैं। दिल्ली सरकार के 262 औषधालय सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक काम करेंगे। उसी तरह 106 आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक सुबह आठ बजे से दो बजे अपराह्न् तक काम कर रहे हैं।
दिल्ली सरकार के अनुसार, डेंगु एवं चिकनगुनिया का इलाज दिल्ली के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध है। नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक, 10 सितंबर तक डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से संक्रमित लोगों की संख्या क्रमश: 1158, 1057 और 21 थी।
प्रादेशिक
लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट
देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।
पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।
नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।
पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल2 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म2 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश2 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक2 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन2 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन